Weekly Tarot Horoscope (17th-23rd March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 17 Mar, 2024 08:54 AM

weekly tarot horoscope

मेष- ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में ज्यादा काम बढ़ने की सम्भावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में ज्यादा काम बढ़ने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी में फैसला आपके फैसला आपके हक़ में होगा। अगर किसी जगह धन फंसा हुआ था तो वापिस मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- महादेव की पूजा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 4

वृष- वृष राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा समय व्यापार में बिताएंगे। ऑफिस में अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। आपके किसी खास रिश्तेदार की तरफ से गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी तीसरे की वजह से लड़ाई होने की सम्भावना बन रही है। युवाओं को करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है। खान-पान को लेकर ध्यान दें।
उपाय- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- ऑरेंज 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-8

मिथुन- ये हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के बेहतरीन रहने वाला है। ज्यादा से ज्यादा समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। घर के बड़ों के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। अपने घर के लिए कुछ कीमती वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। सेहत अगर खराब है तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। युवा वर्ग अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
उपाय-  नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कर्क- कर्क राशि के जातक इस हफ्ते किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए किसी से परामर्श अवश्य लें। परिवार में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। पार्टनर के साथ जो ग़लतफ़हमियां थो वो दूर हो जाएंगी। पेट खराब होने की सम्भावना बन रही है, तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3

सिंह- ये हफ्ता आपके लिए बहुत सारे खुशनुमा सरप्राइज लेकर आएगा। दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधूरा-अटका हुआ काम पूरा होने की सम्भावना है। युवाओं की निडर भावना उन्हें आगे तक ले जाने में मदद करेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेरदारी आपको मिल सकती है। कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
उपाय- चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

कन्या- कन्या राशि के जातकों की इस हफ्ता कोई कामना पूर्ण हो सकती है। कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। काम के सिलसिले में लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए ये वीक बेहद ही खास है। सुख-सुविधा को लेकर खर्चा होने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष की तरफ से हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि वालों आपके लिए ये हफ्ता काफी शुभता से भरा रहने वाला है। जो लोग बहुत दिनों से नौकरी ढूंढ रहे थे उन्हें भी नौकरी मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। छात्रों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रहेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।
उपाय- मंगलवार के दिन व्रत रखें।
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस हफ्ते अचानक से किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही सावधान रहने की जरुरत है। अगर किसी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वो भी समाप्त हो जाएगी। ऑफिस के काम के साथ-साथ घरवालों के लिए भी समय निकालें। संतान की तरक्की को देखकर काफी ख़ुशी मिलेगी।
उपाय- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 4

धनु- धर्म-कर्म के लिहाज से ये वीक आपके लिए काफी शानदार होने वाला है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। व्यापार में किसी बाहरी व्यक्ति को अपनी गुप्त बातें न बताएं। युवा वर्ग करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करेंगे। शादी से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जिन लोगों को शुगर की तकलीफ है वो अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़कार विधि-विधान से पूजा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-  9

मकर- इस वीक कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें, गलती होने की सम्भावना है। छात्रों को नकारात्मक विचार तंग कर सकते हैं। व्यापार में आपके काम की वजह से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। वीक के अंत में धन वृद्धि होने की सम्भावना है। युवा हंसी-ख़ुशी भरा समय बिताएंगे।
उपाय- पहली रोटी गाय के लिए निकालें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस सप्ताह न चाहते हुए भी ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। परिवार वालों की तरफ से लव मैरिज के लिए हरी झंडी मिलने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्ते-नातों के लिहाज से ये हफ्ता आपके लिए काफी रोमांचक होने वाला है।
उपाय- प्रतिदिन तुलसी जी को जल दें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

मीन- इस वीक ऑफिस में काम को लेकर काफी मुनाफा होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।  लव पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर खट-पट हो सकती है। सेहत की दृष्टि से ये हफ्ता आपके लिए काफी बढ़िया है। इस वीक आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे।
उपाय- श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!