World Oceans Day: कुछ रोचक बातों के साथ जानें, क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2023 08:00 AM

world oceans day

प्रति वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सन् 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रति वर्ष यह दिवस मनाने के फैसले के बाद

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

World Ocean Day 2023: प्रति वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सन् 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रति वर्ष यह दिवस मनाने के फैसले के बाद और सन् 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा है। 8 जून, 2009 को पहला विश्व महासागर दिवस मनाया गया। विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं जैसे- खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।

PunjabKesari World Ocean Day

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari World Ocean Day

Some interesting facts about oceans महासागरों के बारे में कुछ रोचक बातें
हमारी पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी है और यह 80 प्रतिशत जिंदगियों का घर है। हम स्तनधारी जीव वास्तविकता में अल्पसंख्यक हैं, हमसे कई ज्यादा जीव तो इस नीली दुनिया में रहते हैं। ये महासागर एक रहस्य हैं। इनमें अभी भी इसमें ऐसी-ऐसी चीजें हैं जिन तक हम नहीं पहुंच सके हैं।

PunjabKesari World Ocean Day

हमारे महासागरों की औसत गहराई 12400 फुट है, इसका अर्थ यह है कि हमारी धरती के अधिकतर प्राणी आज भी उस गहराई के अंधेरे में रहते हैं।

मनुष्य ने अभी तक महासागरों के मात्र 10 प्रतिशत हिस्से का ही पता लगाया है।

धरती की सबसे बड़ी पर्वत शृंखला मध्य प्रशांत शृंखला है। यह पृथ्वी के 23 प्रतिशत हिस्से को घेरती है और यह महासागर के पानी के नीचे डूबी है।

महासागर के जल के नीचे गर्म पानी के स्त्रोतों का तापमान 650 फारनहाइट तक है, जो सीसे को पिघलाने में पर्याप्त है।

अगर विश्व की पूरी बर्फ पिघल जाए तो महासागरों का जलस्तर 66 मीटर तक बढ़ जाएगा।

महासागर के सबसे गहरे बिंदु पर मानव पर पानी का दबाव इतना होगा, जितना 50 जंबो जैट्स का एक मनुष्य पर।

प्लास्टिक के कचरे से हर वर्ष लगभग 1 लाख समुद्री जीव मर जाते हैं। प्लास्टिक महासागरों को प्रदूषित करने का सबसे बड़ा कारण है।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!