ऑस्ट्रेलिया: पुलिसकर्मी की ‘स्टन गन' से घायल  95 वर्षीया महिला ने तोड़ा दम, अधिकारी पर मामला दर्ज

Edited By Updated: 25 May, 2023 11:41 AM

95 year old australian woman dies after police shoot her with stun gun

ऑस्ट्रेलिया में पुलिसकर्मी की ‘स्टन गन' चलाने से घायल हुई 95 साल की महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले पुलिस अधिकारी ने नर्सिंग...

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में पुलिसकर्मी की ‘स्टन गन' चलाने से घायल हुई 95 साल की महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले पुलिस अधिकारी ने नर्सिंग होम में महिला पर ‘स्टन गन' तान दी थी, क्योंकि महिला एक चाकू लेकर अपने वाकर की सहायता से पुलिस अधिकारी की ओर बढ़ रही थी। इस घटना पर ऑस्ट्रेलिया में कई लोगों ने आक्रोश जताया है। क्लेयर नाउलैंड डिमेंशिया से पीड़ित थीं और उन्हें न्यू साउथ वेल्स राज्य में कूमा में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांस्टेबल क्रिस्टियन व्हाइट ने 17 मई को उन्हें अपनी ‘स्टन गन' से अचेत कर दिया था जिससे वह नीचे गिर गईं और उनकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई।

 

पुलिस ने नाउलैंड की मृत्यु की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने सूचना दी थी कि गंभीर रूप से किसी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में व्हाइट को पांच जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। महिला की मौत के बाद अन्य आरोपों को जोड़े जाने की संभावना है। व्हाइट और एक अन्य पुलिस अधिकारी डिमेंशिया सहित उच्च देखभाल की जरूरतों वाले निवासियों के लिए बने कूमा के एक नर्सिंग होम यल्लाम्बी लॉज गए थे।

 

कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद कि नाउलैंड ने रसोई से धारदार चाकू लिया था। एक बुजुर्ग और अक्षम महिला के खिलाफ हिंसा ने ऐसी परिस्थितियों में पुलिस द्वारा स्टन गन के इस्तेमाल और बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कर्मचारियों की क्षमता के बारे में एक राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है। जान जोखिम में होने पर पुलिस को स्टन गन का इस्तेमाल करने की अनुमति है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!