Edited By ,Updated: 24 Oct, 2015 10:14 PM

कलयुगी पति की शर्मसार हरकत सामने आई है। यह मामला फ्रांस का है, जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा काम किया,
पेरिस: कलयुगी पति की शर्मसार हरकत सामने आई है। यह मामला फ्रांस का है, जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा काम किया, जिससे मानवता शर्मसार होती नजर आई। इस व्यक्ति ने रुपए कमाने की खातिर अपनी पत्नी को ढाई हजार से ज्यादा लोगों की हवस का शिकार बनाया और बदले में करोड़ो का बिजनेस किया।
फ्रांस में रह रहा यह शख्स पिछले चार साल से अपनी पत्नी से यही काम करवाता आ रहा है और बदले में मोटी रकम कमा रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी पत्नी को करीब 2,742 लोगों के साथ सुलाया है और करोड़ों की कमाई की।
पुलिस को जब खबर मिली तो आरोपी शख्स सहित महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला को पति के साथ अरेस्ट जरूर किया गया था, लेकिन उसके खिलाफ किसी धारा में केस दर्ज नहीं किया है। महिला के पति को दिसंबर में होने वाली अगली सुनवाई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। ब्रिटेन के अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की खबर के मुताबिक, 54 साल के इस शख्स के नाम का खुलासा कानूनी वजहों से नहीं किया जा सकता, पर कोर्ट की सुनवाई में यह खुलासा हुआ कि इसने यह धंधा 2011 से शुरू किया था। खबरों के मुताबिक इस शख्स ने मेसेज और ईमेल के जरिए हवस के प्यासे ग्राहकों से संपर्क साधा और अपने ही घर में 46 साल की पत्नी को उनके साथ सोने पर मजबूर किया।