विशाल शार्क ने शख्स को मार डाला, दो हिस्सों में कटा मिला शव...मिस्र से आया दिल दहलाने वाला वीडियो

Edited By Updated: 09 Jun, 2023 03:37 PM

giant shark kills man

मिस्र के दक्षिण-पूर्वी शहर हूर्घाडा के लाल सागर रिसॉर्ट में एक शार्क मछली के हमले से एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। हूर्घाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने शार्क के हमले के परिणाम स्वरूप गुरुवार को एक रूसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि की।

इंटरनेशनल डेस्क: मिस्र के दक्षिण-पूर्वी शहर हूर्घाडा के लाल सागर रिसॉर्ट में एक शार्क मछली के हमले से एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। हूर्घाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने शार्क के हमले के परिणाम स्वरूप गुरुवार को एक रूसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। वाणिज्य दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हूर्घाडा में रूसी नागरिकों को सतर्क रहने और तैराकी तथा गोताखोरी के प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए चेतावनी जारी की है।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में दिखाया गया है कि समुद्र में तैर रहे एक व्यक्ति को एक विशाल शार्क ने हमला करके दो टुकड़ों में कर दिया। होटल के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि होटल के लाइफगार्ड को रूसी व्यक्ति के शरीर का एक हिस्सा मिला। सूचना पाकर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और शार्क को खोजकर पिंजरे में बंद करने कामयाब रही। सूत्र ने बताया कि शार्क के हमले में दो अन्य पर्यटक भी घायल हो गए।

 

मिस्र में लाल सागर के रिसॉट्र्स में शार्क के हमले अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं, लेकिन शार्क के हमले में दो पर्यटकों के मारे जाने के बाद मिस्र के अधिकारियों ने पिछले साल देश के लाल सागर तट के एक हिस्से को बंद कर दिया था। उल्लेखनीय है कि मिस्र के शहर हूर्घाडा का लाल सागर रिसॉर्ट विशेष रूप से, रूसी पर्यटकों के लिए लोकप्रिय स्थान हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!