उत्तरी नाइजीरिया में नरसंहार: बंदूकधारियों ने गांव जलाया, 30 ग्रामीणों को दी मौत

Edited By Updated: 04 Jan, 2026 06:38 PM

gunmen raid village in northern nigeria killing over 30 people

उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बंदूकधारियों ने एक गांव पर हमला कर कम से कम 30 ग्रामीणों की हत्या कर दी और कई लोगों का अपहरण कर लिया। हमलावरों ने घरों और बाजार को आग के हवाले कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

International Desk: उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य के एक गांव पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30 ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि कई अन्य का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने शनिवार शाम राज्य के बोर्गु स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में कसुआन-दाजी गांव पर धावा बोल दिया और निवासियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

 

उन्होंने स्थानीय बाजार और कई घरों को भी जला दिया। कम से कम दो ग्रामीणों ने मृतकों की संख्या 37 बताई और आशंका जताई कि यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है क्योंकि रविवार तक कुछ लोग लापता थे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सुरक्षा बल अब तक इलाके में नहीं पहुंचे हैं जो पुलिस के उस दावे का खंडन करती है कि उन्होंने अपहृत लोगों की तलाश के लिए अधिकारी तैनात किए हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!