अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा, 30 भारतीय ड्राइवरों सहित 42 गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Dec, 2025 11:02 AM

us border patrol agents arrest 30 indian nationals living illegally in america

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया है। ये लोग वाणिज्यिक चालक लाइसेंस के साथ सेमीट्रक चला रहे थे। यह कार्रवाई अंतर-एजेंसी अभियान के तहत की गई।

Washington:  अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने पिछले सप्ताह एक बयान में बताया कि कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में सीमा गश्ती के कई एजेंट ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जिनके पास वाणिज्यिक वाहन चलाने के लाइसेंस थे।

 

अधिकारियों ने 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच अंतरराज्यीय मार्गों पर वाणिज्यिक चालक लाइसेंस के साथ सेमीट्रक चला रहे 42 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30 भारत से, दो अल साल्वाडोर से और शेष चीन, इरिट्रिया, हैती, होंडुरस, मैक्सिको, रूस, सोमालिया, तुर्किये और यूक्रेन से हैं।

 

सीबीपी ने बताया कि कैलिफोर्निया ने 31 वाणिज्यिक चालक लाइसेंस जारी किए थे; फ्लोरिडा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन द्वारा आठ-आठ लाइसेंस जारी किए गए थे। उसने कहा कि इस अंतर-एजेंसी अभियान का उद्देश्य आव्रजन कानून के उल्लंघनों को लागू करना, अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा करना और वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में नियामक मानकों को बनाए रखना था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!