Edited By Radhika,Updated: 11 Dec, 2023 05:58 PM

पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के प्रमुख मंजूर पश्तीन की गिरफ्तारी के खिलाफ पश्तूनों ने दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
इंटरनेशनल डेस्क: पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के प्रमुख मंजूर पश्तीन की गिरफ्तारी के खिलाफ पश्तूनों ने दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रमुख पश्तून नेता पश्तीन को पुलिस ने 4 दिसंबर को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गिरफ्तार किया था। उन्हें आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश किया गया। पश्तीन को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह क्वेटा से तुरबत एक रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे। पीटीएम पाकिस्तान के अलावा जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रिया और फ्रांस सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।
शुक्रवार को फ्रैंकफर्ट, जर्मनी और बेल्जियम में एक विशाल विरोध रैली में बड़ी संख्या में पश्तून कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रैली में "पाकिस्तान मार रहा है, दुनिया देख रही है," "पश्तून नरसंहार बंद करो," और "फ्री फ्री मंज़ूर पश्तीन" जैसे नारे लगाए। वहीं कई पश्तून राजनीतिक कार्यकर्ता मंजूर पश्तीन की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए वाशिंगटन, डीसी में व्हाइट हाउस के सामने "आतंकवादी राज्य पाकिस्तान" लिखे बैनर के साथ एकत्र हुए।

पीटीएम सुरक्षा एजेंसियों और पाकिस्तानी तालिबान जैसे आतंकवादियों द्वारा जबरन गायब किए जाने, यातना और हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।