श्रीलंकाई नौसेना ने ऑस्ट्रेलिया भागने की योजना बना रहे 51 लोगों को पकड़ा

Edited By Updated: 03 Jul, 2022 03:59 PM

sri lankan navy nabs 51 people illegally migrating to australia

श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से समुद्री मार्ग के जरिए देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे 51 लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक...

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से समुद्री मार्ग के जरिए देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे 51 लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। श्रीलंका में मौजूदा आर्थिक संकट के कारण बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान यह चौथी घटना है जब नौसेना ने अवैध रूप से देश छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार देश छोड़ने का प्रयास करने वाले सभी लोग समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नौका में सवार थे। नौका को जब्त किए जाने के बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। नौसेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आज सुबह पूर्वी समुद्री क्षेत्र में नौसेना द्वारा चलाए गए एक तलाशी अभियान में 51 लोगों को ले जा रही एक नौका को जब्त कर लिया गया। ये सभी लोग अवैध रूप से देश छोड़कर किसी अन्य देश में जाने की कोशिश कर रहे थे।

 

इससे पहले शनिवार को श्रीलंका की नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पश्चिमी तट के जरिए अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकार, 27 और 28 जून को भी 100 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि श्रीलंका 1948 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद मौजूदा समय में जबरदस्त आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!