Romance Scam: इस महिला से बचकर भाई! महिला ने कई पुरुषों को ड्रग्स देकर बनाया अपना शिकार और फिर.....

Edited By Updated: 26 Feb, 2025 11:13 AM

the woman made several men her victims by giving them drugs

अमेरिका के लास वेगास से एक हैरान कर देने वाली अपराध की खबर सामने आई है। एक महिला ने डेटिंग एप्स के जरिए कई पुरुषों को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उन्हें धोखे से डेट पर बुलाकर लूटपाट की। इस लूटपाट में महिला ने ड्रग्स का भी इस्तेमाल किया। एक मामले में...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के लास वेगास से एक हैरान कर देने वाली अपराध की खबर सामने आई है। एक महिला ने डेटिंग एप्स के जरिए कई पुरुषों को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उन्हें धोखे से डेट पर बुलाकर लूटपाट की। इस लूटपाट में महिला ने ड्रग्स का भी इस्तेमाल किया। एक मामले में तो ड्रग्स के अधिक सेवन के कारण एक व्यक्ति की कथित रूप से मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

PunjabKesari

 

 

यह भी पढ़ें: Kailash पर्वत पर चढ़ाई करने वाला वो World का एकमात्र ऐसा शख्‍स जो जिंदा वापस लौटा परंतु फिर बनकर रह गया रहस्यमयी...

 

क्या है मामला? 

लास वेगास की रहने वाली 43 साल की महिला ऑरोरा फ्लेप्स ने डेटिंग एप्स जैसे टिंडर, हिंज और बंबल के जरिए कई पुरुषों को फंसाया। वह उन्हें डेट पर बुलाती और फिर उन्हें ड्रग्स देती। इसके बाद वह नशे की हालत में उन लोगों से लूटपाट करती और उनके बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड समेत कई निजी जानकारी हासिल कर लेती। महिला ने कुछ पीड़ितों के सामाजिक सुरक्षा और रिटायरमेंट खातों में भी सेंध लगाने की कोशिश की। महिला पर 21 आरोप हैं जिनमें धोखाधड़ी पहचान चोरी और एक व्यक्ति की हत्या का आरोप भी शामिल है।

PunjabKesari

 

 

मृत्यु और कोमा में चले गए पीड़ित 

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने एक पीड़ित को डेट के दौरान ज्यादा मात्रा में स्टेरॉयड ड्रग्स दी थी। आरोपी महिला उसे एक होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गई और बाद में वह व्यक्ति मृत पाया गया। माना जा रहा है कि ड्रग्स की अधिक डोज की वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना 2021 से 2022 के बीच हुई। कई पीड़ित ड्रग्स ओवरडोज की वजह से कोमा में भी चले गए थे।

 

PunjabKesari

 

अदालत और सजा महिला को फिलहाल मेक्सिको में गिरफ्तार किया गया है और उसे अमेरिका लाया जा सकता है। नेवादा के अटॉर्नी का कहना है कि महिला को अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!