मिल गई विश्व की सबसे भारी ‘बोनी फिश’

Edited By Updated: 06 Dec, 2017 07:02 PM

world  s highest heavy fish found

विश्व का सबसे भारी ‘बोनी फिश’ यानी ओस्टीइक्थीका जापान में मिली है जिसका वजन 2300 किलोग्राम है। ‘बोनी फिश’ या हड्डीदार मछलियां ऐसी मछलियों की श्रेणी में आती हैं जिनके अंदरूनी ढांचे काॢटलेज के बदले हड्डी के बने होते हैं। ​हिरोशिमा विश्वविद्यालय के...

तोक्यो: विश्व का सबसे भारी ‘बोनी फिश’ यानी ओस्टीइक्थीका जापान में मिली है जिसका वजन 2300 किलोग्राम है। ‘बोनी फिश’ या हड्डीदार मछलियां ऐसी मछलियों की श्रेणी में आती हैं जिनके अंदरूनी ढांचे काॢटलेज के बदले हड्डी के बने होते हैं। ​

हिरोशिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, शुरू में माना जा रहा था कि यह मछली सामान्य मोला मोला सनफिश प्रजाति की है लेकिन यह मोला अलेक्संद्रिनी सनफिश प्रजाति की है। अध्ययन में कहा गया है कि गिनीज वल्र्ड रिकार्ड की सूची के अनुसार विश्व में सबसे भारी ‘बोनी फिश’  को मोला के रूप में दर्ज किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि उनका मकसद प्रजाति के वैज्ञानिक नाम को स्पष्ट करना था। उन्होंने गलत पहचान के एक मामले को भी हल कर लिया है।  यह अध्ययन ‘इक्थीआलजिकल’ रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। एत्सुरा सवई नीत शोध दल ने दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा दस्तावेज पेश किया। उनमें से कुछ तो 500 साल पुराने थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!