Heavy Rain: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यहां अगले 72 घंटों के भीतर झमाझम बारिश शुरू, भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Jun, 2025 11:13 AM

bihar imd rain alert bihar rain monsoon bihar 15 and 17 june heavy rains

भीषण गर्मी से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 15 से 17 जून के बीच बिहार में दस्तक देगा और अगले 72 घंटों के भीतर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी, जो गर्मी की तपिश को कम कर प्रदेश में ठंडक और ताजगी लाएगी।

नेशनल डेस्क: भीषण गर्मी से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत की खबर आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 15 से 17 जून के बीच बिहार में दस्तक देगा और अगले 72 घंटों के भीतर झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी, जो गर्मी की तपिश को कम कर प्रदेश में ठंडक और ताजगी लाएगी।

हालांकि मानसून के आने से पहले ही राज्य के दक्षिणी इलाकों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पटना, गया, छपरा जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है और इसी को लेकर 17 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है।

15 से 17 जून के बीच मानसून
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून फिलहाल सिक्किम और उत्तर बंगाल के आसपास अटका हुआ है, जो बिहार के काफी नजदीक है। वहां से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इस बार मानसून केरल में अपने निर्धारित समय से आठ दिन पहले पहुंच गया था, लेकिन बिहार में इसके पहुंचने की गति जून के पहले हफ्ते में धीमी पड़ गई थी, जिसके कारण कुछ देरी हुई। अब 15 से 17 जून के बीच मानसून बिहार के सीमांचल क्षेत्र, खासकर किशनगंज और पूर्णिया से राज्य में प्रवेश कर सकता है।

गर्मी  को देखते हुए पटना के डीएम ने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव किया है। 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही चलेंगी, जबकि कोचिंग संस्थान भी सुबह 11 बजे तक खुलेंगे और शाम 4 बजे के बाद फिर से पढ़ाई शुरू होगी। यह नया समय 16 जून तक लागू रहेगा।

इस बदलाव और मानसून के आने की उम्मीद से बिहारवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की आस है, जो पूरे प्रदेश में जीवन में ताजगी और खुशहाली लेकर आएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!