Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Jun, 2024 03:24 PM

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में एक कार ने 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी जिससे वजह जख्मी हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार एक...
पुणे: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में एक कार ने 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी जिससे वजह जख्मी हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार एक महिला को टक्कर मारती है और वह सड़क के किनारे गिर जाती हैं।
अधिकारी ने बताया, "घटना बुधवार की है। 24 वर्षीय कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम आरटीओ के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं कि वह समय रहते वाहन क्यों नहीं रोक पाया। चालक नशे में नहीं था। महिला की हालत स्थिर है।"