लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल, काटा 78 किलो का लड्डू

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 12:41 PM

celebrations at rabri residence on lalu yadav s birthday

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज 78 वर्ष के हो गए हैं। इस खास अवसर पर पूरे राज्य में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। राजधानी पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10...

नेशनल डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज 78 वर्ष के हो गए हैं। इस खास अवसर पर पूरे राज्य में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। राजधानी पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आधी रात से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला।
PunjabKesari
रात 12 बजे लालू यादव ने केक काटकर अपने जन्मदिन का शुभारंभ किया। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का तांता लग गया, जो उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस मौके को खास बनाने के लिए राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार 78 प्रकार के फलों का टोकरा लेकर पहुंचे। वहीं, 78 किलो का विशेष लड्डू भी आकर्षण का केंद्र बना, जिसे लालू यादव ने पारंपरिक तलवार से काटा। यह दृश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद उत्साहजनक रहा।
PunjabKesari
सुबह होते-होते राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटने लगे। ढोल-नगाड़ों और नाच-गानों के बीच, कार्यकर्ताओं ने पोस्टर, मिठाइयों और तलवारों के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाया। हर कोना जश्न के रंग में रंगा नजर आया। इस दिन को आरजेडी ‘सामाजिक सद्भावना दिवस’ के रूप में मना रही है। पार्टी कार्यालय में भी 78 पाउंड का विशाल केक काटा जाएगा।
 

राहुल गांधी ने दी लालू यादव को बधाई
देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने भी लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- "बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता राजनीति से कहीं ज्यादा गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है। आपने हमेशा वंचितों की आवाज बुलंद की है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!