IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 6 राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना, इस बार 9 दिन पहले मानसून की एंट्री

Edited By Updated: 15 May, 2025 11:13 AM

dusty winds  western disturbances cyclonic circulation

देशभर में मौसम अचानक करवट ले रहा है। एक तरफ उत्तर भारत में लू और धूलभरी हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इसके चलते देश के छह राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन...

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम अचानक करवट ले रहा है। एक तरफ उत्तर भारत में लू और धूलभरी हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। इसके चलते देश के छह राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे कई इलाकों में तेज आंधी, गरज और बारिश की संभावना जताई गई है।

 दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं बंगाल की खाड़ी में समय से 9 दिन पहले दस्तक देने वाला मानसून अब धीरे-धीरे भारत की ओर रुख कर रहा है। मई का महीना जहां एक ओर लू के थपेड़ों से झुलसा रहा है, वहीं दूसरी ओर गरज-चमक के साथ बारिश की हलचल मौसम को रोमांचक बना रही है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के भीतर मानसून कई अहम क्षेत्रों में और आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इनमें शामिल हैं:

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इससे साफ है कि दक्षिण भारत में जल्द ही प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी, और अगले चरण में यह केरल की ओर बढ़ेगा।

कैसा रहेगा अगले कुछ दिन देश का मौसम? जानिए पल-पल का अपडेट:

 उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

  • दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 40.4°C और न्यूनतम 23.3°C रिकॉर्ड किया गया।

  • राजधानी में हवा में धूल और प्रदूषण की चादर छाई है। AQI खतरनाक स्तर 315 तक पहुंच गया।

  • इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन जैसे इलाके विजिबिलिटी की कमी और धूल की वजह से धुंधले दिखे।

लू का अलर्ट इन राज्यों में

  • 15 से 18 मई: पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की संभावना।

  • आज: बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यनम और मध्य प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम।

 दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में बारिश का दौर

  • अगले 3-5 दिनों तक दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक और बारिश की संभावना।

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार।

  • पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में बहुत भारी बारिश का अनुमान।

मानसून की चाल

  • 13 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप पर समय से 9 दिन पहले दस्तक दी।

  • अब यह 27 मई के आसपास केरल पहुंचेगा।

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश लेकर आएगा और जुलाई के पहले हफ्ते में पूरा देश कवर कर लेगा।

 पिछले 24 घंटे का तूफानी हाल

  • असम, मेघालय, ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और अन्य हिस्सों में 60–100 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

  • मेघालय, केरल, तेलंगाना और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!