पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन...की मारपीट

Edited By Updated: 05 Feb, 2023 11:41 AM

fir lodged against former cricketer vinod kambli

मुंबई पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को कथित रूप से पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को कथित रूप से पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांबली की पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि कांबली ने उन पर खाना पकाने का बर्तन फेंक दिया था जिससे उनके सिर में चोट आई है।

 

यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ बजे के बीच है जब कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे और पत्नी को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनका 12 साल का बेटा भी उस समय मौजूद था जिसने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को मारा जिससे उसे चोट आई है। बाद में कांबली की पत्नी जांच के लिए भाभा अस्पताल गई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!