इस राज के लिए सोनम ने किया राजा का कत्ल, बनी बेवफा बीवी, सामने आई मर्डर की पूरी कहानी

Edited By Updated: 09 Jun, 2025 02:37 PM

how sonam became unfaithful and murder happened on honeymoon

मध्य प्रदेश के इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में हैं। शादी के महज एक महीने के भीतर मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में हैं। शादी के महज एक महीने के भीतर मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में अब जो नए खुलासे हो रहे हैं, उससे यह पूरा मामला और भी रहस्यमयी और रोचक होता जा रहा है। खासकर, सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के सामने आने के बाद तो यह कहानी और भी चर्चित हो गई है।

छोटी फैक्ट्री से शुरू हुई राज और सोनम की 'खूनी' कहानी-

जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में राज कुशवाहा नाम का एक युवक काम करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि राज कुशवाहा उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है। फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था, वह अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के बहाने ऑफिस आती थी। इसी दौरान राज कुशवाहा और सोनम की नजदीकियां बढ़ने लगीं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी कई बार दोनों को आपस में बात करते देखा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उनका यह संबंध इतना आगे बढ़ जाएगा कि सोनम शादी के बाद अपने पति की जिंदगी से ही खिलवाड़ कर देगी। पुलिस ने राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस राज कुशवाहा और फैक्ट्री से जुड़े उसके सारे रिकॉर्ड खंगाल रही है, साथ ही मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की भी गहन जांच की जा रही है।

PunjabKesari

सोनम के पिता का बयान: राज कुशवाहा है, यह नहीं कह सकता-

जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते को लेकर सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी से सवाल किए, तो उन्होंने कहा, "हां, राज को जानता हूं। वह मेरे पास काम करता है। लेकिन वह वही राज कुशवाहा है, यह मैं नहीं कह सकता। वह तो पहले भी था, आज भी है।" यह बयान मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है।

राजा-सोनम की शादी और रहस्यमय हनीमून

सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में बेहद धूमधाम से हुई थी। दोनों परिवारों की पूरी सहमति से यह शादी सम्पन्न हुई थी। शादी के 9 दिन बाद, यानी 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ। 22 मई को वे दोनों किराए के स्कूटर पर मेघालय के मावलाखियात क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे। वहां से वे करीब 3,000 सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव गए और शिपारा होमस्टे में ठहरे। 23 मई की सुबह उन्होंने चेकआउट किया, लेकिन इसके बाद से ही दोनों का कोई अता-पता नहीं चला। 24 मई को उनका स्कूटर शिलॉंग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला। पुलिस को शक तब गहराया जब 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया, जिससे इस हनीमून मिस्ट्री ने हत्या का रूप ले लिया।

ट्रेकिंग गाइड के बयान से जुड़ी अहम कड़ी

इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने कुछ अहम बातें बताईं। अल्बर्ट ने दावा किया है कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रेकिंग करते हुए देखा था। उसके अनुसार, ट्रेक पर चार पुरुष आगे-आगे चल रहे थे, और सोनम उनके पीछे थी। वे हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन चूंकि गाइड केवल खासी और अंग्रेजी समझता है, इसलिए वह बातचीत का आशय नहीं समझ पाया। अल्बर्ट ने यह भी बताया कि 22 मई को उसने कपल को ट्रेकिंग सर्विस ऑफर की थी, लेकिन सोनम और राजा ने उसे मना कर दिया था और बताया था कि वे पहले से ही किसी और गाइड को हायर कर चुके हैं। बाद में जांच में पता चला कि उन्होंने 'Bha Wansai' नाम के गाइड को हायर किया था और 'Shipara Homestay' में रुके थे। गाइड के अनुसार, 23 मई की सुबह जब कपल चढ़ाई कर रहा था, तब उनके साथ कोई गाइड नहीं था। तभी यह सवाल खड़ा हुआ था कि बाकी तीन लोग कौन थे?

PunjabKesari

प्री- प्लान्ड थी हत्या-

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के सोहरा क्षेत्र के विसावडोंग जलप्रपात के पास एक खाई से मिला। शव की हालत बेहद खराब थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शव से राजा की सोने की अंगूठी और चेन गायब थी। इससे पुलिस को आशंका हुई कि यह कोई लूटपाट के बाद की गई सुनियोजित हत्या हो सकती है। अब पुलिस को यकीन है कि सोनम ने अपने प्रेमी या अन्य लोगों के साथ मिलकर इस प्लान को अंजाम दिया था, जिससे किसी को शक ना हो।

पिता ने रखी CBI जांच की मांग-

सोनम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया। ढाबे के मालिक साहिल यादव के मुताबिक, "रात करीब 1 बजे सोनम आईं और अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। वह रो रही थीं और बताने लगीं कि उनके पति की हत्या हो गई और उनके साथ लूट हुई। रात 3 बजे पुलिस आई और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई।" सोनम के पिता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी से बात करने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। देवी सिंह का दावा है कि उनकी बेटी 100% निर्दोष है और मेघालय पुलिस शुरू से झूठ बोल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!