Edited By Parminder Kaur,Updated: 29 Apr, 2025 03:24 PM

तमिलनाडु के नीलगिरी में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब एक तेंदुआ अचानक एक पुलिस स्टेशन के अंदर घुस गया। CCTV फुटेज में यह नज़ारा कैद हो गया, जिसमें तेंदुआ पुलिस स्टेशन के परिसर में आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
नेशनल डेस्क. तमिलनाडु के नीलगिरी में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब एक तेंदुआ अचानक एक पुलिस स्टेशन के अंदर घुस गया। CCTV फुटेज में यह नज़ारा कैद हो गया, जिसमें तेंदुआ पुलिस स्टेशन के परिसर में आराम से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना के समय पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तेंदुए को देखकर घबराने की बजाय समझदारी दिखाई। जैसे ही तेंदुआ अंदर आया, उन्होंने शांति से दरवाज़ा बंद कर दिया ताकि वह बाहर न निकल सके और तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सौभाग्य से इस घटना में किसी भी व्यक्ति या जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में भेज दिया गया।

यह घटना नीलगिरी जैसे वन्यजीव बहुल क्षेत्र में इंसानों और जानवरों के बीच बढ़ते संपर्क को दर्शाती है। हालांकि, इस मामले में पुलिसकर्मियों की त्वरित और शांत प्रतिक्रिया ने एक संभावित खतरे को टाल दिया।