जुलाई के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 07:06 AM

lpg gas cylinder became cheaper

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 58.50 रुपए की कटौती की गई है।

नेशनल डेस्कः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 58.50 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जुलाई से 1665 रुपये है। बता दें कि लगातार चौथे महीने लोगों को राहत दी गई है।

घरेलू सिलेंडर पर कोई असर नहीं

14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ—वे पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

किसके लिए राहत?

रेस्टोरेंट, होटल, छोटे उद्योग और होम-लाइके व्यावसायिक उपयोगकर्ता जिन्हें 19 kg सिलेंडरों की जरूरत होती है अब उन्हें लगातार बचत होगी।

लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी 
आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार लगातार चौथे महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जुलाई के पहले दिन दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 58.5 रुपए कम हुए हैं। जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में क्रमश: 57 रुपए, 58 रुपए और 57.5 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1665 रुपए, 1769 रुपए, 1616.50 रुपए और 1823.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं। 

चार महीने में कितना सस्ता कमर्शियल एलपीजी 
वहीं लगातार चार महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में करीब 140 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 138 रुपए की गिरावट देखी गई है। जबकि कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 144 रुपए दाम ​कम हुए हैं। इसके अलावा मुंबई की बात करें तो यहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 139 रुपए की गिरावट देखी गई है। जबकि चेन्नई में इस दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 141.5 रुपए की गिरावट देखी जा चुकी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!