महाराष्ट्र: रामनवमी पर राम मंदिर के बाहर की आगजनी, 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

Edited By Updated: 30 Mar, 2023 09:43 AM

maharashtra mob attacks police in aurangabad

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है और इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

PunjabKesari

पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि हम नहीं जानते कि हमले में कौन लोग शामिल थे। उनकी संख्या 500 से 600 थी। कुछ युवकों के बीच झड़प के बाद यह घटना हुई। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।'' उन्होंने कहा कि राम मंदिर सुरक्षित है। छह से सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।''

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील, भाजपा के नेता एवं राज्य के मंत्री अतुल सावे तथा अन्य लोग शांति सुनिश्चित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। जलील ने कहा कि राम मंदिर सुरक्षित है। पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल पकड़ना चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!