फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: मशहूर फिल्ममेकर का निधन

Edited By Updated: 09 Apr, 2025 07:18 AM

manoj kumar  film industry famous filmmaker salim akhtar

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद, फिल्म इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। मशहूर फिल्ममेकर सलीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 अप्रैल, 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से...

नेशनल डेस्क: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन के बाद, फिल्म इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। मशहूर फिल्ममेकर सलीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 अप्रैल, 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कौन थे सलीम अख्तर?

सलीम अख्तर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन फिल्म निर्माताओं में थे, जिन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने ‘कयामत’, ‘लोहा’, ‘चोरों की बारात’, और ‘इज्जत’ जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा, सलीम अख्तर ने रानी मुखर्जी को फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से लॉन्च किया था, जो इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत थी। इसी तरह, उन्होंने तमन्ना भाटिया को भी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से पर्दे पर पेश किया था।

स्वास्थ्य के कारण वेंटिलेटर पर थे सलीम अख्तर

कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और वह कोकिलाबेन अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम अख्तर लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, और आखिरकार मंगलवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अंतिम संस्कार की जानकारी

सलीम अख्तर का अंतिम संस्कार आज, 9 अप्रैल, 2025 को जोहर की नमाज के बाद, दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में होगा। सलीम अख्तर का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!