Cab ही नहीं, अब Metro टिकट भी! Bharat Taxi App ने ओला-उबर की बढ़ाई टेंशन, करोड़ों यात्रियों की लगी मौज
Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Feb, 2026 12:21 PM

देश के परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह देश की पहली सहकारी (Co-operative) कैब सर्विस है जो न केवल...
Bharat Taxi App Launch : देश के परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह देश की पहली सहकारी (Co-operative) कैब सर्विस है जो न केवल ओला और उबर जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रही है बल्कि यात्रियों को 'ऑल-इन-वन' सुविधा भी दे रही है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कैब के साथ-साथ मेट्रो टिकट बुक करने का विकल्प भी दिया गया है।
क्या है सहकार मॉडल? क्यों है यह खास?
भारत टैक्सी बाकी ऐप्स से अलग है क्योंकि यह प्रॉफिट के बजाय ड्राइवरों के कल्याण पर आधारित है। कंपनी ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लेती। राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है। यहां ड्राइवर सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी हैं। सहकार मॉडल होने के कारण इसका किराया ओला-उबर के मुकाबले काफी कम है और इसमें सर्ज प्राइसिंग (भीड़ के समय बढ़ा हुआ किराया) का कोई सिस्टम नहीं है।
सुपर ऐप के मुख्य फीचर्स
-
मेट्रो टिकट बुकिंग: ऐप की सर्विस कैटेगरी में जाकर यूजर आसानी से अपना मेट्रो स्टेशन चुनकर UPI के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।
-
मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट: ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं को सपोर्ट करता है। जल्द ही इसमें अन्य भारतीय भाषाएं भी जुड़ेंगी।
-
सिंपल इंटरफेस: ऐप में लॉगिन करना बेहद आसान है। सिर्फ मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन हो जाता है।
-
कई राइड ऑप्शंस: यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से भारत बाइक, भारत ऑटो, कैब इकोनॉमी और कैब प्रायोरिटी जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
-
स्मार्ट एड्रेस: बार-बार टाइपिंग से बचने के लिए यूजर्स अपने घर और ऑफिस का एड्रेस फेवरेट में सेव कर सकते हैं।

सुरक्षा और उपलब्धता
-
SOS बटन: यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में इमरजेंसी बटन दिया गया है, जो एक क्लिक में आपकी लोकेशन भरोसेमंद संपर्कों (Trusted Contacts) तक पहुंचा देता है।
-
कहां उपलब्ध है? सफल ट्रायल के बाद अब इसे दिल्ली-NCR में पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। जल्द ही यह मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी शुरू होगा।
Related Story

यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में 10.6 प्रतिशत बढ़ी: सियाम

सावधान! आज से बदल गए ये बड़े नियम, रसोई गैस से लेकर ट्रेन टिकट तक... जानें क्या हुआ महंगा और क्या...

नोटबंदी के दौरान बैंक ने नहीं लिया 3.2 करोड़ का कैश, अब देना पड़ेगा करोड़ों का मुआवजा

Ayushman Card Rules: आयुष्मान कार्ड से हर इलाज नहीं होता मुफ्त! जानें किन बीमारियों पर नहीं मिलता...

Rupee Recovers: रिकॉर्ड गिरावट से उबरा रुपया, डॉलर के मुकाबले आज इतना हुआ मजबूत

करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! जल्द पूरा करें ये काम, वरना होगी परेशानी

Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशकों ने खूब लगाए पैसे, फरवरी में 25,978 करोड़ का निवेश

अब और ढीली होगी जेब! भारत में लागू हुआ ECA, जानें क्या फिर लगने वाला है पेट्रोल-डीजल की कीमतों का...

बढ़ने वाली है मुश्किल! रील्स देखना और गेम खेलना पड़ेगा महंगा, अब हर GB Data पर देना होगा इतना Tax

Why LPG rate Hike: अचानक बढ़े LPG के दाम ने बढ़ाई चिंता, क्यों हुआ इजाफा, क्या और भी बढ़ेंगे दाम?