Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 May, 2025 03:04 PM

पहलगाम हमले के बाद जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से भारत में रह रहे सभी नागरिकों के वीजा रद्द करने का आदेश दिया, तो सीमा हैदर का नाम चर्चा में आ गया। यह सवाल उठने लगा कि क्या उसे भी अब पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा? सीमा के मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब...
नेशनल डेस्क: पहलगाम हमले के बाद जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से भारत में रह रहे सभी नागरिकों के वीजा रद्द करने का आदेश दिया, तो सीमा हैदर का नाम चर्चा में आ गया। यह सवाल उठने लगा कि क्या उसे भी अब पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा? सीमा के मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब उसके पहले पति ने पाकिस्तान से वीडियो जारी करके उसे आड़े हाथों लिया, जबकि कुछ लोग उसके समर्थन में भी आए। अब सीमा के खिलाफ और पक्ष में एक नया दावा सामने आया है, जो इस मामले को और पेचिदा बना सकता है।
बच्ची का जन्म और नामकरण: सीमा के नए जीवन की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 मार्च को नोएडा में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह बच्ची अब भारत की नागरिक मानी जाएगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। इस मामले में सीमा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह ने दावा किया कि इस बच्ची का नाम 'भारती' रखा गया है, जिसका अर्थ 'मीरा' होता है। उनका कहना था कि सीमा ने पाकिस्तान में हिंदू धर्म अपनाया था और इसके बाद उसने नेपाल में भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की।
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी: एक ऑनलाइन गेम से लेकर शादी तक
सीमा की कहानी कुछ खास है। मई 2023 में सीमा और सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हुआ कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल से भारत आ गई, और सचिन से शादी कर ली। अब उनकी बेटी 'भारती' भी है, जो सचिन की बेटी मानी जा रही है।
पाकिस्तान से भारत तक, फिर क्या होगा सीमा का भविष्य?
जब भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद्द कर देश छोड़ने का फरमान जारी किया, तो सीमा के मामले पर सवाल उठने लगे। इस पर सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा की नीयत बिल्कुल सही है और वह मानवीय आधार पर भारत में रहना चाहती है। उन्होंने बताया कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म अपनाकर नेपाल पहुंची थी, और वहां सचिन से शादी की थी। एपी सिंह ने यह भी कहा कि सीमा ने पहलगाम हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और इसके खिलाफ अपनी निंदा की है।