रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में इस जगह होगा पूरा कार्यक्रम, आएंगे कई राजनीतिक दिग्गज

Edited By Updated: 08 Jun, 2025 05:16 AM

rinku singh and priya saroj s engagement today

राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

नेशनल डेस्कः राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

क्रिकेट और राजनीति जगत की दोनों चर्चित हस्तियों की रिंग सेरेमनी में सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल होंगे। इनको न्योता भेजा गया है। इसके अलावा सांसद इकरा हसन और कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है।

सगाई की अंगूठियां

विवाह की योजना

  • विवाह की तारीख और स्थान: प्रिया और रिंकू की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी।

  • विवाह स्थल की बुकिंग: शादी के लिए ताज होटल का बड़ा लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। मेहमानों के लिए नदेसर पैलेस में कमरे भी रिजर्व किए गए हैं।

ये मेहमान होंगे शामिल
समारोह में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, जया बच्चन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद पुष्पेंद्र सरोज और कई अन्य नेता शामिल होंगे। इसके अलावा लखनऊ के कुछ बड़े कारोबारी भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कई फिल्मी सितारे भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। संभावना है कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख भी इस इवेंट में शामिल हो सकते है। जबकि रिंकू के करीबी दोस्त कुलदीप यादव मैच के कारण विदेश में होने की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!