Sikkim Flash Floods : सिक्किम में तबाही का मंजर, सामने आई तस्वीरें और वीडियो

Edited By Updated: 04 Oct, 2023 03:37 PM

sikkim flash floods pictures and videos surfaced

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से तबाही का मंजर देखने को मिला। इस इस बाढ़ ने ना सिर्फ 3 लोगों की जान ली, बल्कि सेना के 23 जवान भी लापता हो गए हैं जिनकी तलाश अभी भी जारी है। बाढ़ ने दस्तक उस...

नैशनल डैस्क : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से तबाही का मंजर देखने को मिला। इस इस बाढ़ ने ना सिर्फ 3 लोगों की जान ली, बल्कि सेना के 23 जवान भी लापता हो गए हैं जिनकी तलाश अभी भी जारी है। बाढ़ ने दस्तक उस समय दी, जब मंगलवार देर रात अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। 

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरें और वीडियो

अचानक आई बाढ़ से कई लोग प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने खराब हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी के तेज पानी में बहता हुआ दिख रहा है। 

PunjabKesari

बलुतर गांव का एक संपर्क पुल बहा

गंगटोक जिला प्रशासन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर दूर सिंगतम शहर में तीस्ता नदी के इंद्रेनी पुल के माध्यम से अचानक आई बाढ़ ने अपना रास्ता बना लिया। बलुतर गांव का एक संपर्क पुल भी सुबह 4 बजे बह गया।" सिंगताम में नदी बेसिन के पास के लोगों को शहर में अस्थायी राहत शिविरों में ले जाया गया है।

PunjabKesari

गंगटोक से लगभग 90 किलोमीटर उत्तर में तीस्ता बांध के पास चुंगथांग शहर के निवासियों को भी बचाया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी सिक्किम में सिंगतम को चुंगथांग से जोड़ने वाले डिकचू और टूंग कस्बों में दो पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इलाकों में स्थानीय लोगों को बचा रहा है।

इससे पहले सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया था। सिक्किम के कुछ हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है। इसमें कहा गया है, "गाज़ोलडोबा, दोमोहनी, मेखलीगंज और घीश जैसे निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं। कृपया सतर्क रहें।"

तीस्ता नदी के किनारे रहने वालों को भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने घर खाली करने की सलाह दी गई है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक चेतावनी संदेश में कहा गया है कि सभी को सतर्क रहने और तीस्ता नदी बेसिन के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

मौसम कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, "सिक्किम में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।"
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!