11 minutes ago
1 hour ago
3 hours ago
4 hours ago
6 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 19 Sep, 2023 07:37 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी है
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को आज संसद में पेश किया जाएगा। बिल के संसद से पास हो जाने के बाद देश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण रिजर्व हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक चली कैबिनेट मीटिंग में महिला आरक्षण बिल से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि महिला आरक्षण बिल 27 सालों से लंबित था। गौरतलब है कि कल से नई संसद में कामकाज शुरू होगा। इससे पहले संसद के एनक्सी हॉल में कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार ने विपक्ष को 8 विधेयकों के पेश करने की जानकारी दी थी। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने उठाया महिला आरक्षण का मुद्दा कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों ने सोमवार को सरकार से संसद के चालू सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने और इसे सर्वसम्मति से पारित कराने का आग्रह किया। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उक्त विषय पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि उनकी नेता सोनिया गांधी के प्रयास से राज्यसभा में एक बार संबंधित महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका था, लेकिन अब समय आ गया है कि सत्ता पक्ष महिलाओं को विधायिका में 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधित विधेयक इस सत्र में पेश करे और इसे मूर्त रूप देने में भूमिका निभाए। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने विचार रखने के लिए भी एक दिन तय करने का अनुरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले ने भी देश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने वाले विधेयक को मूर्त रूप देने की मांग सरकार से की। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने आग्रह किया, ‘‘नए संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक को पेश किया जाए और पारित किया जाए। इसमें देर नहीं होनी चाहिए।'' राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सुप्रिया सुले ने भी देश की आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने वाले विधेयक को मूर्त रूप देने की मांग सरकार से की।
संसद भवन में आज होगा खालिदा जिया का अंतिम संस्कार, जनाजे की नमाज अपराह्न 2 बजे
5 जनवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा सत्र, इन मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को परीक्षाओं की दी गई तैयारी
सर्दियों में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, आज ही कर लें सुधार
‘सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई
नए साल का बड़ा तोहफा: पश्चिम से दक्षिण भारत अब और करीब! मोदी सरकार ने 19,142 करोड़ के हाईवे...
14 जनवरी से बदल जाएगा PM मोदी के कार्यालय का पता, अजीत डोभाल का भी दफ्तर होगा शिफ्ट
Union Budget 2026: 1 फरवरी को आम बजट पेश होने की पूरी संभावना, जानें क्या है सरकार का इशारा
तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा प्रस्ताव पेश
सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और जनरल कैटेगरी में नौकरी पाने के अधिकार पर दिया ऐतिहासिक फैसला
USD $
13/01/2026 16:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में अचानक लिया गया फैसला फायदा दे सकता है। परिवार में किसी बात पर आपकी भूमिका निर्णायक...
वृष राशि वालों का आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें। बिज़नेस में पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज बातचीत से तनाव कम हो सकता है। बिज़नेस में नेटवर्किंग से नया अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा।आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। बिज़नेस में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान का शिक्षा में प्रदर्शन पहले से बेहतर...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कामकाज में बारीकियों पर ध्यान ज़रुर दें। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवाओं को पसंद का काम मिल सकता है। बिज़नेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि वालों के आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपकी नई सोच आपको आगे ले जा सकती है। बिज़नेस के चलते यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए काम के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बिज़नेस में टेक्नोलॉजी या नए प्रयोग से लाभ मिल सकता है। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes