Edited By Pardeep,Updated: 19 Jun, 2025 10:21 PM

झारखंड के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
नेशनल डेस्कः झारखंड के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, मकान गिर गए, पुल टूट गए और नदियां उफान पर हैं। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं।
कहां-कहां हुआ सबसे ज़्यादा असर?
भारी बारिश से प्रभावित जिले:
-
रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, कोडरमा, पलामू, गढ़वा।
रेड अलर्ट:
रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला
ऑरेंज अलर्ट:
रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा
राज्य सरकार ने इन जिलों में लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
हादसे और जानमाल का नुकसान
1. खूंटी जिले में मिट्टी धंसने से दो बच्चों की मौत
-
मुरहू प्रखंड में अधबने कुएं में मिट्टी धंसने से दो बच्चे (अमित पूर्ति और आशीष टोपनो) दब गए।
-
22 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
2. दीवार गिरने से युवक की मौत
3. मिट्टी के घर में दबकर महिला की मौत
4. बच्ची की मौत
5. निर्माणाधीन पुल पर फंसे मजदूर
6. सपाही नदी में 25 लोग फंसे, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
अन्य घटनाएं और नुकसान
-
सिमडेगा-खूंटी के बीच बनई नदी का पुल टूट गया, जिससे ओडिशा से संपर्क टूट गया। एक ट्रक भी फंस गया।
-
लातेहार (बालूमाथ) में एक ट्रक पानी में बह गया।
-
जमशेदपुर में टाटा-रांची मार्ग पर सड़कें जलमग्न हो गईं।
-
रामगढ़ (रजरप्पा) में भैरवी नदी में उफान आने से दुकानें डूब गईं।
-
हजारीबाग (बरकट्ठा) में पानी भरी सड़क पर बस फिसलने से 10 लोग घायल।
-
बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रशासन की चेतावनी
-
भारी बारिश को देखते हुए लोगों से कहा गया है कि शुक्रवार तक अनावश्यक बाहर न निकलें।
-
ज़्यादातर जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं।
-
एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।