महिला ने नाबालिग लड़के के साथ कई बार बनाए शारीरिक संबंध, मां ने पूछा तो रोने लगा बेटा

Edited By Updated: 06 May, 2025 01:10 PM

the woman had relations with the minor boy several times

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 28 वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के हैदराबाद में एक 28 वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह मामला जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन का है। पीड़ित लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बेटा एक सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं, जहां आरोपी महिला भी रहती है। महिला ने मार्च और अप्रैल के महीने में कई बार लड़के को बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी भी दी।

'छोटे भाई जैसा है और उसे प्यार से चूमा था... '
पीड़ित की मां, जो उसी घर में नौकरानी का काम करती है, ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घर के मैनेजर ने उसे आरोपी महिला और उसके बेटे को सर्वेंट क्वार्टर में अकेले में देखा था। जब उसने महिला से इस बारे में बात की, तो उसने कहा कि लड़का उसके लिए छोटे भाई जैसा है और उसने उसे प्यार से चूमा था। मां ने महिला को डांटा और ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी दी। जब मां ने अपने बेटे से पूछा, तो वह रोने लगा और उसने महिला द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।

क्या कहती है पुलिस?
जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के की मां की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...
चार दोस्तों ने एक साथ तोड़ा दम...नहाने के लिए नदी में कूदे और फिर नहीं लौटे वापस

 गुजरात के अमरेली जिले में शेत्रुंजी नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!