Rain Alert: 2, 3 और 4 मई के बीच बारिश के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी का अलर्ट, नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 07:00 PM

weather north india kanpur moderate rain strong winds dust storms

कानपुर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग और चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 2 मई से 4 मई के बीच...

नेशनल डेस्क: कानपुर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग और चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 2 मई से 4 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी कई जिलों को प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने और तापमान में गिरावट की भी आशंका जताई जा रही है।

 मौसम की चाल: कब क्या हो सकता है?
 1 मई – गुरुवार: 
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश की 50% संभावना जताई गई है। अनुमान के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है। हवाओं की गति 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जो मौसम को ठंडा और अस्थिर बना सकती है।

 2 मई – शुक्रवार: आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम में ठंडक बनी रहेगी, हालांकि बारिश की संभावना मात्र 16% है। दिन का तापमान लगभग 36°C और रात का 27°C रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 10–15 किमी/घंटा के बीच रहने का अनुमान है।

 3 मई – शनिवार: इस दिन मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है। आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच 42% बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 27°C तक रह सकता है। लगभग 1 मिमी तक वर्षा दर्ज हो सकती है।

 क्यों हो रहा है मौसम में इतना बदलाव?
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडे ने बताया कि 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर हो सकता है। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज धूल भरी हवाएं इस बदलाव का हिस्सा होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!