Delhi-NCR में बदलेगा मौसम: होली पर झमाझम बारिश की संभावना, जानें कब चलेंगी तेज हवाएं?

Edited By Updated: 10 Mar, 2025 08:38 AM

weather to change in delhi ncr heavy rain likely on holi

दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक ठंड महसूस हो रही थी लेकिन अब गर्मी बढ़ने लगी है। दिन के समय तेज धूप हो रही है जबकि सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

नेशनल डेस्क। दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक ठंड महसूस हो रही थी लेकिन अब गर्मी बढ़ने लगी है। दिन के समय तेज धूप हो रही है जबकि सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

दिल्ली में बढ़ा तापमान 

रविवार (10 मार्च) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR के कई इलाकों में 9 मार्च को तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C ज्यादा रहा। सोमवार (11 मार्च) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15°C और अधिकतम तापमान 32°C तक रह सकता है।

11 और 12 मार्च को तेज हवाएं

दिल्ली में 11 और 12 मार्च को दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32-33°C और न्यूनतम तापमान 16-17°C तक रह सकता है।

13 मार्च को छाए रहेंगे बादल 

13 मार्च को दिल्ली के आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और तेज बिजली कड़कने की भी संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहेगा।

होली पर बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च (होली) को दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम ठंडा और सुहावना होने की उम्मीद है।

गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश

➤ गाजियाबाद: 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है।
➤ गुरुग्राम: 15 मार्च को बारिश की संभावना है।
➤ 11 से 15 मार्च तक दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए रहेंगे।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मार्च को गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!