भारत में कौन जीता है लंबी ज़िंदगी, पुरुष या महिलाएं? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jun, 2025 11:57 AM

who lives longer men or women

भारत सहित दुनिया के कई देशों में लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा (जीने की उम्र) में सुधार देखा गया है. हालांकि जीवन की अवधि में यह सुधार हमेशा स्वस्थ जीवन जीने का संकेत नहीं देता. एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाएँ पुरुषों से ज़्यादा लंबी ज़िंदगी...

नेशनल डेस्क। भारत सहित दुनिया के कई देशों में लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा (जीने की उम्र) में सुधार देखा गया है. हालांकि जीवन की अवधि में यह सुधार हमेशा स्वस्थ जीवन जीने का संकेत नहीं देता. एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाएँ पुरुषों से ज़्यादा लंबी ज़िंदगी तो जी रही हैं लेकिन सेहत के मामले में वे पुरुषों से काफी पीछे हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2021 की रिपोर्ट और भारत सरकार की 'सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम बेस्ड अब्रिज्ड लाइफ टेबल 2015-19' रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है.


पुरुषों से ज़्यादा जीती हैं महिलाएं, पर स्वस्थ नहीं

WHO की रिपोर्ट बताती है कि भारत में एक व्यक्ति की औसत जीवन रेखा 70.8 साल थी. इसमें महिलाओं की जीवन रेखा पुरुषों से 2.7 साल ज़्यादा थी. इसका सीधा सा मतलब है कि महिलाएँ पुरुषों की तुलना में ज़्यादा जीती हैं.

लेकिन जब बात स्वास्थ्य की आती है तो स्थिति बदल जाती है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार अगर किसी पुरुष को कोई बड़ी बीमारी न हो और वह स्वस्थ जीवन जीता है तो उसकी तुलना में महिलाएँ केवल 0.1 साल ही ज़्यादा जीती हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत उन देशों में शामिल है जहाँ पुरुषों और महिलाओं के बीच सेहत को लेकर अंतर सबसे कम है.


 

यह भी पढ़ें: पति कर रहा था शारीरिक संबंध बनाने की ज़िद तो नवविवाहित पत्नी ने आधी रात को...

 

वैश्विक स्तर पर भी यही हाल, अमेरिका में सबसे ज़्यादा अंतर

अगर भारत के साथ पूरी दुनिया की बात की जाए तो वैश्विक स्तर पर भी भारत की तरह ही महिलाएँ पुरुषों से करीब 5 साल ज़्यादा जीती हैं. लेकिन जब इसे सेहत के अनुसार देखा जाए तो यह अंतर घटकर केवल 2.4 साल रह जाता है. यह अंतर सबसे ज़्यादा अमेरिका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में देखा गया है.


भारत में पुरुष और महिलाओं की जीवन प्रत्याशा: एक दशक का बदलाव

भारत सरकार की 'सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम बेस्ड अब्रिज्ड लाइफ टेबल 2015-19' रिपोर्ट के अनुसार:

  • भारत की महिलाओं की औसत जीवन प्रत्याशा 71.1 साल है जो 2014-18 की तुलना में लगभग 0.4 साल ज़्यादा है.
  • पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 0.2 साल की बढ़ोतरी के साथ 68.4 साल रही.

 

यह भी पढ़ें: बच्चे पैदा करने में सबसे आगे निकला भारत का ये राज्य, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

खास बात यह है कि भारत में 1970 से 75 के दशक में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा महिलाओं से ज़्यादा थी जो अब उलट गई है.


ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का जीवन शहरी महिलाओं से बेहतर

दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 1987-91 से ही पुरुषों से ज़्यादा है और यह अंतर लगातार बढ़ रहा है. वहीं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों से ज़्यादा 2015-19 में होना शुरू हुई.


किस राज्य में सबसे लंबी उम्र जीते हैं लोग?

  • भारत में दिल्ली में पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा 74.3 साल है जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज़्यादा है.
  • केरल राज्य में महिलाओं की औसत जीवन प्रत्याशा 78.0 साल है जो देश में सबसे ज़्यादा है. यानी केरल की महिलाएँ अन्य राज्यों की अपेक्षा ज़्यादा जीती हैं.

वहीं सबसे कम जीवन प्रत्याशा वाले राज्यों में:

  • पुरुषों की सबसे कम औसत जीवन प्रत्याशा छत्तीसगढ़ में 63.7 साल है.
  • महिलाओं की सबसे कम औसत जीवन प्रत्याशा उत्तर प्रदेश में 66.2 साल है.

यह रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत में जीवन प्रत्याशा में समग्र सुधार के बावजूद, स्वास्थ्य और लिंग के आधार पर अभी भी महत्वपूर्ण असमानताएँ मौजूद हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!