गर्मियों में गीजर बंद करने से पहले सर्विस करवानी चाहिए या नहीं? पढ़ें काम की बात

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 01:03 PM

why you should service your geyser before switching it off for summer

सर्दियों के खत्म होने के बाद ज्यादातर लोग गीजर का स्विच ऑफ कर देते हैं और उसे महीनों तक बंद छोड़ देते हैं। लेकिन सिर्फ स्विच ऑफ करना पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, गीजर को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले उसकी सर्विस कराना जरूरी है। इससे...

नेशनल डेस्क : गर्मियों में गीजर बंद करने से पहलेजैसे ही सर्दियां अपने अंतिम पड़ाव पर आती हैं, घरों में गीजर का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम होने लगता है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ स्विच ऑफ कर देते हैं और महीनों तक वैसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन क्या केवल स्विच ऑफ करना ही पर्याप्त है? विशेषज्ञों के अनुसार, गीजर को लंबे समय तक बंद करने से पहले उसकी सर्विस करवाना जरूरी है। इससे गीजर की उम्र बढ़ती है और अगली सर्दियों में वह सही ढंग से काम करता है।

सिर्फ बंद करना पर्याप्त नहीं

अक्सर लोग सर्दियों के खत्म होते ही गीजर का स्विच बंद कर देते हैं और सोचते हैं कि काम खत्म हो गया। लेकिन बिना सर्विस के गीजर को महीनों तक बंद छोड़ना उसके परफॉर्मेंस और जीवनकाल पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अंदर जमा गंदगी, पानी में तलछट और खारा पानी भविष्य में गीजर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?

सर्विस के दौरान होने वाले जरूरी काम

1. जंग से बचाव : टेक्नीशियन गीजर की एनोड रॉड की जांच करता है, जो टैंक के अंदर जंग लगने से बचाती है। अगर यह रॉड खराब हो जाए तो टैंक में लीकेज या गंभीर खराबी हो सकती है। समय पर जांच कराने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

2. कैल्शियम और नमक की सफाई : लगातार इस्तेमाल से हीटिंग एलिमेंट और टैंक में कैल्शियम और नमक की परत जम जाती है। यह परत अगर सख्त हो जाए तो गीजर की कार्यक्षमता घट सकती है। सर्विस के दौरान इसे हटाया जाता है, जिससे अगली सर्दियों में पानी जल्दी और बेहतर तरीके से गर्म होगा।

3. खराब पार्ट्स की पहचान : थर्मोस्टैट, प्लग, पाइप या अन्य हिस्सों में कोई खराबी होने पर सर्विस के दौरान पता चल जाता है। इससे गीजर अचानक खराब नहीं होता और ठंडे पानी से नहाने की समस्या नहीं आती।

4. टैंक खाली करना : अगर गीजर में महीनों तक पानी भरा रहे तो उसमें बदबू, फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। सर्विस के दौरान टैंक का पानी पूरी तरह निकालकर उसे साफ और सुखाया जाता है। इससे गीजर सुरक्षित रहता है और स्वास्थ्य जोखिम भी कम होता है।

बिजली की बचत में भी मदद

गंदा हीटिंग एलिमेंट पानी गर्म करने में ज्यादा समय और बिजली लेता है। साफ-सुथरा गीजर कम बिजली में बेहतर काम करता है। यानी समय पर सर्विस कराने से न सिर्फ गीजर सही रहता है, बल्कि आपका बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।

गर्मियों से पहले सर्विस का महत्व

विशेषज्ञों का कहना है कि गीजर को लंबे समय तक बंद करने से पहले किसी प्रोफेशनल प्लंबर या कंपनी के टेक्नीशियन से डीप क्लीनिंग और सर्विस जरूर करवा लें। इससे अगली सर्दियों में गीजर चालू करते समय आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ठंडे पानी से नहाने जैसी असुविधा से बचा जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!