राइजिंग नॉर्थईस्ट: अडानी और अंबानी मिलकर करेंगे ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश

Edited By Updated: 23 May, 2025 01:52 PM

rising northeast adani and ambani to jointly invest 1 25 lakh crore

राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में भारत के दो सबसे बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप ने पूर्वोत्तर भारत के समग्र विकास के लिए ₹1.25 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार, तकनीकी विकास और बुनियादी...

बिजनेस डेस्कः राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में भारत के दो सबसे बड़े उद्योग समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप ने पूर्वोत्तर भारत के समग्र विकास के लिए ₹1.25 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार, तकनीकी विकास और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी।

अडानी ग्रुप का निवेश प्लान

नॉर्थईस्ट में अडानी ग्रुप 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगा। इससे पहले फरवरी में उन्होंने असम में 50,000 करोड़ रुपए निवेश करने का वादा किया था। अडानी ग्रुप का पूर्वोत्तर में कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपएहो जाएगा।

अंबानी का कितना निवेश?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर भारत के लिए एक भविष्यदृष्टि पेश की है। उन्होंने कहा कि "अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्य सिंगापुर जैसे देशों की तरह तरक्की कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही दिशा और संसाधन मिलें।"

अंबानी ने बताया कि रिलायंस ने पिछले चार दशकों में ₹30,000 करोड़ का निवेश इस क्षेत्र में किया है और अब इसे बढ़ाकर ₹75,000 करोड़ तक ले जाने की योजना है। उन्होंने छह बड़े क्षेत्रों में विकास का खाका भी पेश किया है, जो नॉर्थईस्ट को एक नई आर्थिक ऊंचाई पर ले जाने का वादा करता है।

पूर्वोत्तर में 4.5 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए छह प्रमुख पहलों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रिलायंस का उद्देश्य है कि इस क्षेत्र के 4.5 करोड़ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। इससे 25 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि जियो की सेवाएं पहले ही नॉर्थईस्ट की 90% आबादी तक पहुंच चुकी हैं, और फिलहाल यहां 50 लाख 5G उपभोक्ता हैं। कंपनी की योजना है कि अगले एक साल में इस आंकड़े को दोगुना कर दिया जाए।

अंबानी ने यह भी कहा कि रिलायंस की शीर्ष प्राथमिकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को हर स्कूल, अस्पताल, व्यवसाय और घर तक पहुंचाना। उन्होंने कहा, “जब हुनर तकनीक से और योग्यता कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगी, तभी पूर्वोत्तर का असली विकास होगा।”

किसानों के लिए भी मदद

रिटेल के क्षेत्र में रिलायंस स्थानीय किसानों की मदद के लिए अनाज, फल और सब्जियों की खरीद बढ़ाएगी। कंपनी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) फैक्ट्रियां लगाएगी और इस क्षेत्र की कला और शिल्प को बढ़ावा देगी।
क्लीन एनर्जी सेक्टर में रिलायंस सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी और 350 इंटीग्रेटेड कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी। इससे बेकार पड़ी जमीन को उपयोगी बनाया जाएगा।
हेल्थ सर्विस में रिलायंस फाउंडेशन मणिपुर में 150 बेड का कैंसर अस्पताल खोलेगा। यह अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
रिलायंस फाउंडेशन मिजोरम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर जीनोमिक डेटा का उपयोग करके ब्रेस्ट कैंसर पर रिसर्च करेगा। गुवाहाटी में रिलायंस ग्रुप ने एक आधुनिक मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और रिसर्च लैब बनाई है। यह भारत के सबसे बड़े जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटरों में से एक है।

अडानी का क्या है प्लान?

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अगले 10 सालों में 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने का वादा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने की तारीफ की, जिसमें उन्होंने इस क्षेत्र को भारत की आर्थिक योजनाओं के केंद्र में रखा है।

अडानी ने कहा कि उनकी कंपनी का नया निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में होगा। इससे इस क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को फायदा होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!