Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 पर बंद

Edited By Updated: 03 Apr, 2025 03:33 PM

stock market declines bse falls 322 points to close at 76 295

शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर और निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर और निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

एशियाई मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.95%, चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.50% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.77% की गिरावट है।
  • 2 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.56% बढ़कर 42,225 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही, जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.67% चढ़कर बंद हुआ।
  • 2 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,538 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,808 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

बाजार में गिरावट के तीन कारण

ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।
आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।

कल बाजार में रही थी बढ़त

कल यानी 2 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 592 अंक चढ़कर 76,617 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 166 अंक की बढ़त रही, ये 23,332 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!