आज का राशिफल 2 मार्च

Edited By Updated: 02 Mar, 2024 07:57 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। फैमिली के साथ किसी टूर पर जाने का प्रोग्राम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। फैमिली के साथ किसी टूर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्टूडेंट्स परेशान नजर आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कई उपलब्धियां लेकर आया है। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। साझेदारी संबंधी कार्यों में गति आएगी। आपकी सभी काम बनते नजर आएंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपको विदेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार की सुख-शांति में वृद्धि होगी। महिलाएं घरेलू कामों से हटकर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ होगा। काम में काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। परिजनों से बातचीत करते समय विचारों में मधुरता लाएं। मौसमी बीमारियां तंग कर सकती हैं, ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। युवाओं को अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जीवन में नया मुकाम हासिल होगा। सैलरी बढ़ने की संभावना दिखती नजर आ रही है। लवमेट के साथ लंच पर जाने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

तुला राशि वालों कार्य के प्रति आपकी मेहनत देखकर बॉस प्रसन्न होंगे। छोटे-छोटे निवेश भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय आपके पक्ष में होंगे। छात्रों में नया उत्साह देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों कुछ कर्मचारी आपके कामों से ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। दूसरों की नकारात्मक बातों का असर अपने काम पर होने दें। प्रेम संबंधों की बात करें तो पार्टनर के साथ आनंद लेंगे। स्टूडेंट्स डांस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आपके विचारों को प्रोत्साहन मिलेगा। मन ही मन आनंद महसूस करेंगे। छात्रों को मनपसंद विषयों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद हासिल हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधी किसी टूर पर जाना पड़ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों संपत्ति से संबंधित मामलों का आज हल हो सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। व्यापार में आपको नए संपर्कों से धन लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में जुटे स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके मिला-जुला रहने वाला है। अचानक खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। सिरदर्द महसूस कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!