आज का राशिफल 10 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 10 May, 2023 07:40 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन भर ऊर्जा

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन भर ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। घर में विशेष अतिथियों का आगमन होगा।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के नजरिये से आज का दिन शुभ रहेगा। परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक मुद्दों पर विरोध का सामना करना होगा। पुराना रोग आज ठीक होता नज़र आएगा। कारोबारी मुद्दों पर घर के बड़ों की सलाह आवश्य लें।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। निजी जीवन में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। परिवार में कुछ दिनों से चल रहे विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। संतान के स्कूल में एडमिशन को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारिक कार्यों की अपेक्षा निजी गतिविधियों में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। संतान को कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी के सामने अपनी गुप्त बातों को साझा न करें।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ में कमी आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से आपकी विचारधारा में बदलाव होगा। रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। संतान का जंक फ़ूड खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सम्पत्ति के सभी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। आज व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें।
उपाय- तिल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा आज लाभदायक रहेगी। व्यवहार कुशलता के कारण समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का फोकस पढ़ाई में बढ़ेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!