आज का राशिफल 27 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 27 Jun, 2023 07:13 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी बड़ी कार्य योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में किसी बड़ी डील को प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर की महिलाएं घर की साज-सज्जा में पैसा व्यय करेंगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी बुद्धि और विवेक से महत्वपूर्ण निर्णयों पर फैसले लें।
उपाय- माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शाम तक परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्यओं का हल मिलेगा। महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार की इच्छाओं को पूरा करने के कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जिसका असर आपकी मासिक बजट पर पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। उनकी विडियो गेम और मोबाइल फ़ोन में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज शुरू किये हुए सभी काम आपकी इच्छा अनुसार पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक विचारों से उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थी आज अपनी रचनात्मक कला का उचित इस्तेमाल करेंगे। अपनों को खुश देखकर आप का मन भी प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोक-झोंक होगी।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किसी महत्वपूर्ण काम में गलती होने की सम्भावना है, सावधानी से काम करें। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन एक स्थान पर नहीं रुकेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसान का सौदा होगा। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो रही है तो घर के बड़ों से सलाह लें।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- प्रतिदिन शहद खाकर घर से बाहर निकलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!