Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2023 09:19 AM
अबू धाबी (इंट): संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हिंदू मंदिर के निर्माण का काम चल रहा है। इस बी.ए.पी.एस. हिंदू
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अबू धाबी (इंट): संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हिंदू मंदिर के निर्माण का काम चल रहा है। इस बी.ए.पी.एस. हिंदू मंदिर को देखने को लिए 30 देशों के राजदूत पहुंचे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस बात की जानकारी यू.ए.ई. में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने दी। संजय सुधीर ने बताया कि सभी राजनयिक बी.ए.पी.एस. मंदिर पहुंचकर काफी खुश दिखे और उसकी जमकर प्रशंसा की। इन राजदूतों के भ्रमण का उद्देश्य अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना और हिंदू मंदिर की प्रगति को देखना था।
इतना ही नहीं, इन राजनयिकों ने मिलकर फोटो भी खिचवाई। इस दौरान सभी राजदूतों ने मंदिर की दीवारों पर अद्भुत कलाकारी को बारीकी से देखा। इसके साथ ही वे मंदिर की कलाकारी को देखकर अचंभित भी दिखे। संजय सुधीर ने कहा कि यह मंदिर यू.ए.ई. में रहने वाले भारतीय समुदाय के विश्वास की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।