Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Jun, 2026 11:58 AM

सनातन धर्म में भानु सप्तमी का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए बहुत पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस साल भानु सप्तमी 7 जून, 2026 को मनाई जाएगी।
Bhanu Saptami 2026 : सनातन धर्म में भानु सप्तमी का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए बहुत पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस साल भानु सप्तमी 7 जून, 2026 को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। अगर अनजाने में कोई गलती हो जाएं तो सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन भूलकर भी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
देर तक सोते रहना
भानु सप्तमी के दिन कोशिश करे कि सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। सूर्य के उगने से पहले उन्हें तांबे के लोटे में जल अर्पित करें। इस दिन देर तक सोने से कुंडली में सूर्य कमजोर हो जाता है और करियर और व्यापार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तामसिक भोजन का सेवन न करें
भानु सप्तमी के दिन मांसाहार, शराब, लहसुन, प्याज और अन्य तामसिक चीजों का सेवन न करें। माना जाता है कि इस दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से घर-परिवार में कलह-कलेश बना रहता है और पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

किसी का अपमान न करें
भानु सप्तमी के दिन पूजा का पूरा फल चाहिए तो इस दिन भूलकर भी किसी का भी अपमान न करें और न ही किसी को अशब्द न बोलें। माना जाता है कि ऐसा करने से नौकरी, बिजनेस और करियर में बाधाएं आने लगती हैं।
भोजन में नमक का अत्यधिक प्रयोग या सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन नमक का सेवन वर्जित माना गया है। यदि आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो नमक से पूरी तरह दूरी बना लें। अगर आप व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तो भी इस दिन सात्विक भोजन करें और नमक का कम से कम इस्तेमाल करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ