Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Nov, 2023 08:16 AM
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। बुध देव
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। बुध देव को व्यापार, धन और बुद्धि का कारक माना जाता है। जब-जब बुध राशि परिवर्तन करते हैं तो ये सारे भाव प्रभावित होते हैं। बता दें कि 6 नवंबर को बुध देव ने तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद अब आज बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। नवंबर माह के अंत में इस ग्रह के गोचर ये तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें बंपर लाभ मिलने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां।
These are those lucky zodiac signs ये हैं वो भाग्यशाली राशियां
मेष राशि: बुध के इस गोचर से मेष राशि के जातक को बहुत शुभ फल मिलेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके लिए समय काफी फायदेमंद रहने वाला है। इसके अलावा जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनकी भी बात कहीं पर पक्की हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को मनपंद जॉब की ऑफर मिलने की सम्भावना है। अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय काफी शुभ है। सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में जीत मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
कन्या राशि: बुध ग्रह के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर सेहत खराब थी तो उसमें भी सुधार हो जाएगा। इस दौरान समय काफी सकारात्मक रहेगा। जो लोग नया कारोबार शुरू करने का सोच रहे हैं उनको अभी थोड़ा सब्र करना चाहिए। धन-सम्पदा के लिहाज से बेतहाशा लाभ मिलेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ राशि: बुध ग्रह के धनु राशि में गोचर से कुम्भ राशि के जातकों के लिए समय बहुत लाभ वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन में चांस बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन भी ठीक हो जाएगी। जो लोग संतान की चाह में हैं उन्हें कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है।