Hariyali Teej 2026: दांपत्य जीवन में घुल जाएगी मिश्री सी मिठास, बस हरियाली तीज की शाम चुपके से कर लें ये काम

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 10:34 AM

hariyali teej 2026

Hariyali Teej 2026: अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अनबन रहती है या बिना वजह तनाव बना रहता है, तो इस हरियाली तीज पर आप चुपके से कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं, जिसे धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी माना गया है।

Hariyali Teej 2026: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का पर्व अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है, इसलिए मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय वैवाहिक जीवन की हर कड़वाहट को दूर कर प्रेम का संचार करते हैं। अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अनबन रहती है या बिना वजह तनाव बना रहता है, तो इस हरियाली तीज पर आप चुपके से कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं, जिसे धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी माना गया है।

PunjabKesari Hariyali Teej

 हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनें। दुल्हन की तरह तैयार होकर शिवालय जाएं। माता गौरी को 16 श्रृंगार का सामान भेंट करें।

सूरज ढलने के बाद पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं। फिर वहीं आसन बिछाकर बैठ जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शिव मंदिर में दीप दान करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें। 

कंजक को मेहंदी लगाएं, उन्हें भोजन करवाएं और दक्षिणा दें। 

शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें। दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

PunjabKesari Hariyali Teej

भीमसेनी कपूर के ऊपर लौंग रखकर जलाएं। फिर इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं।

दोनों पति-पत्नी मिलकर करें इन वस्तुओं का दान- काली उड़द की दाल, काले चने, काले अथवा नीले रंग के कपड़े, 
काले तिल, सरसों का तेल, जूते-चप्पल और छाता।

पत्नी पति के सिर के ऊपर से और पति पत्नी के सिर के ऊपर से घड़ी की दिशा (Clockwise) में 21 बार पानी वाला नारियल वार लें। इसके बाद इसे पीपल के पेड़ पर या किसी भी धार्मिक स्थान पर चुपके से रख आएं।

PunjabKesari Hariyali Teej

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!