Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं बहुत से शुभ योग, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2023 06:16 AM

hartalika teej

हर वर्ष 3 बार तीज का व्रत रखा जाता है। हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज ये तीनों ही व्रत पति की लंबी आयु, मनचाहा वर प्राप्त करने और परिवार की खुशहाली

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej 2023: हर वर्ष 3 बार तीज का व्रत रखा जाता है। हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज ये तीनों ही व्रत पति की लंबी आयु, मनचाहा वर प्राप्त करने और परिवार की खुशहाली के लिए किए जाते हैं। जैसा कि आप सब को पता ही है हरियाली तीज और कजरी तीज का व्रत रखा जा चुका है और अब बारी है हरतालिका तीज की। हर तीज की अपनी ही एक खासियत होती है। महिलाएं अखंड सौभाग्य और कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। तो चलिए आपकी अभिलाषा को शांत करने के लिए जानते हैं, कब रखा जाएगा ये व्रत और कौन से बनेंगे शुभ योग।

PunjabKesari Hartalika Teej

Hartalika Teej Tithi हरतालिका तीज तिथि
 31 अगस्त से भाद्रपद का महीना शुरू हो गया और इस माह के हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 को रखे जाएगा। इसके अगले दिन ही गणेश चतुर्थी होती है।

Hartalika Teej Shubh Yoga हरतालिका तीज शुभ योग 2023
पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज के दिन शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन इंद्र योग का निर्माण होगा जो कि पूरे दिन रहेगा। इस योग के दौरान की गई हर पूजा-पाठ और काम सफल होता है। इसी के साथ रवि योग का भी निर्माण होगा जो कि दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर पूरी रात्रि रहेगा।

PunjabKesari Hartalika Teej

Hartalika Teej Puja Muhurat हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त
हरतालिका तीज मुहूर्त - सुबह 6.07 से सुबह 8.34 तक (18 सितंबर 2023)
प्रदोष काल मुहूर्त - शाम 6.23 से  6.47 तक

Hartalika Teej हरतालिका तीज की कहानी
किवदंतियों के अनुसार मां पार्वती की सहेलियों ने माता का जानबूझ कर हरण कर लिया ताकि उनके पिता भगवान विष्णु के साथ मां गौरा का विवाह न कर सकें। यहां पर रहकर मां ने भगवान शिव के लिए निर्जला व्रत रखा और गंगाधर की दिन-रात तपस्या की। इस व्रत के बाद ही मां गौरा को महादेव पति के रुप में प्राप्त हुए। मां गौरा और भगवान शिव जैसी जोड़ी पाने के लिए महिलाएं और कन्याएं ये व्रत रखती हैं।

PunjabKesari Hartalika Teej

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!