मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए आंदोलन तेज करेंगे:विहिप

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 08:46 AM

maha kumbh

महाकुंभनगर: विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि सरकारें हिंदू मंदिरों को उन्हें वापस करें। इसके लिए विजयवाड़ा में ढाई लाख लोगों के साथ आंदोलन शुरू हो गया है, जिसे गति दी जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महाकुंभनगर: विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि सरकारें हिंदू मंदिरों को उन्हें वापस करें। इसके लिए विजयवाड़ा में ढाई लाख लोगों के साथ आंदोलन शुरू हो गया है, जिसे गति दी जाएगी। 

महाकुंभनगर में विहिप की ओर से आयोजित विराट संत सम्मेलन के बाद पत्रकारों से मुखातिब कुमार ने कहा, “आने वाले दिनों में हम मंदिरों को मुक्त कराने के लिए आंदोलन तेज करेंगे। सरकारें मंदिरों का धन कानूनी या गैर-कानूनी तरीके से अपने खाते में डाल रही हैं, जो बंद होना चाहिए।” 

उन्होंने कहा, “संत सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा हुई कि वक्फ अधिनियम केवल एक ही धर्म के लिए क्यों है। हिंदू मंदिरों में दान देते हैं, सिख गुरुद्वारे में दान देते हैं और ईसाई गिरिजाघरों में दान देते हैं, तो क्या सभी धर्मों के दान के लिए एक कानून नहीं होना चाहिए।”

जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, “संत सम्मेल में बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर संत महात्मा बहुत उद्वेलित दिखे। मानवाधिकार आयोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर मौन हो जाता है।”
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!