New Year Gift: नए साल पर अपने रिश्तेदारों को दें राशि अनुसार Gift, खुशियों के आगमन के साथ रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Dec, 2023 07:30 AM

new year gift

नए साल का दिन हर व्यक्ति के लिए एक नई शुरुआत लेकर आता है। लोग पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। बस नया साल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

New Year Gift 2024: नए साल का दिन हर व्यक्ति के लिए एक नई शुरुआत लेकर आता है। लोग पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। बस नया साल आने में एक ही दिन बाकी है। ऐसे में कुछ लोग नए साल की शुरुआत अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर करते हैं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम-प्यार की बढ़ोतरी होती है। इसी के साथ गिफ्ट देकर नए साल की शुरुआत करने से पूरा साल खुशियों से भरा रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र कहता है अगर राशि के अनुसार गिफ्ट दिया जाए तो इसका दोगुना फल प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को कौन से तोहफे देने चाहिए।

PunjabKesari New Year Gift

मेष राशि:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपकी राशि मेष है तो आपको अपने प्रियजनों को लाल रंग की वस्तु भेट करनी चाहिए। जैसे कि लाल रंग के कपड़े या फिर लाल रंग की मूर्ति। ऐसा करने से दोनों के बीच और प्रेम-प्यार बढ़ेगा।

आज का राशिफल 31 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 31 दिसंबर -  तड़पाए मुझे तेरी सभी बातें

आज का पंचांग- 31 दिसंबर , 2023

New Year Gift: नए साल पर अपने रिश्तेदारों को दें राशि अनुसार Gift, खुशियों के आगमन के साथ रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Libra horoscope: 2024 में तुला राशि के अच्छे दिन आने तय 

Weekly Tarot Horoscope (31st december-6th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Tarot Card Rashifal (31st december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

वृष राशि: वृष राशि के जातकों को अपने दोस्तों को नीले रंग के कपड़े और फूल गिफ्ट करने चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक अगर किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें  हरे रंग का पेन या फिर किसी भी तरह की किताब दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके और पार्टनर के बीच प्रेम में बढ़ोतरी होती है।

PunjabKesari New Year Gift

कर्क राशि: मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए आप अपने पार्टनर को नए साल पर चांदी का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो ग्रे कलर की कोई वस्तु गिफ्ट कर दें।

सिंह राशि: समाज में मान-सम्मान और धन की बढ़ोतरी के लिए सिंह राशि के जातकों को अपने पार्टनर को  सोने की कोई चीज गिफ्ट करनी चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गणेश जी की प्रतिमा गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

तुला राशि: तुला राशि के जातक अगर किसी को उपहार दे रहे हैं तो सौंदर्य से संबंधित चीज गिफ्ट करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल के अवसर पर अपने पार्टनर को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

PunjabKesari New Year Gift

धनु राशि: इस राशि के जातक अपने प्रियजनों को भगवत गीता या फिर पीले रंग की मिठाई गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

मकर राशि: नए साल के अवसर पर मकर राशि के जातक अपने पार्टनर को नीले रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। कहते हैं ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातक अपने खास संबंधियों को नीले रंग के वस्त्र तोहफे के रूप में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके और उनके बीच प्यार में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों को इस रंग का कोई तोहफा दे सकते हैं।
 

PunjabKesari New Year Gift

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!