Pitru Paksha: श्राद्ध पक्ष के दौरान करें ये दान, नाराज पितृ खुश होकर बना देंगे मालामाल

Edited By Updated: 05 Oct, 2023 09:30 AM

pitru paksha

पितरों को खुश करने के लिए पितृ पक्ष एक बहुत ही अच्छा अवसर होता है। इस दौरान घर के सदस्य पितरों को खुश करने के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pitru Paksha: पितरों को खुश करने के लिए पितृ पक्ष एक बहुत ही अच्छा अवसर होता है। इस दौरान घर के सदस्य पितरों को खुश करने के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि करते हैं। पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में पितृ पक्ष का आरंभ 29 सितंबर से हो चुका है और 14 अक्टूबर 2023 को इसकी समाप्ति होगी। इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से पितृ खुश होकर पूरे परिवार की झोली खुशियों से भर देते हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं कि पितृपक्ष के दौरान कौन सी चीज का दान करने से पूर्वज खुश होकर हर परेशानी को दूर करते हैं।

PunjabKesari Pitru Paksha

Donate these things इन चीजों का करें दान

जौ - मान्यताओं के अनुसार जौ को धरती का पहला अनाज माना गया है। पितृ पक्ष के दौरान इसे खरीदने से अन्न-धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से इसे देखा जाए तो जौ को सोने के समान माना जाता है। जो व्यक्ति इसका दान करता है उसे स्वर्ण दान के समान फल प्राप्त होता है। इससे पितृ दोष दूर होता है।

PunjabKesari Pitru Paksha

सरसों और चमेली का तेल - पितृपक्ष के दौरान सरसों और चमेली के तेल का दान करने से घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है और धन का आगमन बना रहता है। वहीं इसी के साथ श्राद्ध पक्ष में पितरों के नाम का सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिए। ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं।

काल तिल - कहते हैं कोई भी श्राद्ध काले तिल के बिना पूर्ण नहीं होता। तर्पण के दौरान हाथ में जल और काला तिल लेकर ही पूर्वजों को जल अर्पित किया जाता है। इन दिनों में काला तिल खरीदने और दान करने से श का विस्तार होता है और संतान की सुख की कामना भी पूर्ण हो जाती है।

PunjabKesari Pitru Paksha

कुश - श्राद्ध में कुशा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।  कुशा की अंगूठी पहनकर ही पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। कहते हैं इसके बिना वो जल स्वीकार नहीं करते हैं। माना जाता है कि कुश की उत्पत्ति श्री हरि रोम से हुई है। ऐसे में अगर कुश को घर में लाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

चावल - पितृ दोष निवारण के लिए चांदी का दान भी शुभ माना जाता है। पितरों का ध्यान कर के अगर चांदी का दान किया जाए तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!