Rahu-ketu Remedies: राहु-केतु को Strong बनाने के लिए घर की इन दिशाओं को करें मजबूत

Edited By Updated: 17 Jul, 2024 02:37 PM

राहु और केतु ये ऐसी उर्जाएं हैं जिनके बारे में जितना जाना जाए उतना ही कम है। जीवन में जितनी भी परेशानियां होती हैं उनमें कहीं न कहीं राहु का हाथ अवश्य होता है। राहु-केतु के खराब होने से व्यक्ति का आकर्षण

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu ke upay: राहु और केतु ये ऐसी उर्जाएं हैं जिनके बारे में जितना जाना जाए उतना ही कम है। जीवन में जितनी भी परेशानियां होती हैं उनमें कहीं न कहीं राहु का हाथ अवश्य होता है। राहु-केतु के खराब होने से व्यक्ति का आकर्षण भी कम होने लग जाता है। राहु खराब वाले लोगों का समाज में मान-सम्मान कम हो जाएगा। ये लोग जो भी करते हैं वो ब्लॉकेज में चला जाता है। राहु खराब होते हैं तो व्यक्ति काम तो करता है लेकिन काम खराब होने लग जाता है। राहु आपके थॉट प्रोसेस को कण्ट्रोल करता है। देखना और सुनना इसको राहु कण्ट्रोल करने का काम करते हैं। राहु खराब होने पर ये सारी चीजें खराब होने लग जाती हैं। इंसान की वाणी खराब होने लग जाती है। जिन लोगों का राहु खराब होते हैं तो उनको करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये लोग पास्ट को लेकर परेशान रहते हैं। 

चन्द्रमा और मंगल सही होने चाहिए राहु को सही रखने के लिए। चन्द्रमा सही होंगे तो राहु अपने आप सही होने लग जाएंगे। 

PunjabKesari Rahu ketu Remedies

जौं होते हैं राहु। जौं को आप दूध में भिगो कर रखिए। दूध चन्द्रमा को दर्शाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कच्चे दूध का इस्तामेल करें। सवेरे इसे अगले दिन चलते पानी में विसर्जित कर दें। ये उपाय आपको एक ही बार करना है। राहु चंद्र से कंट्रोल होता है। 

इसके बाद राहु को सही करने के लिए मंगल का सही होना बहुत ही जरुरी है। मंगल को सही करने के लिए रसोई में खड़े होकर खाना-खाना शुरू कर दें। ऐसा आप हफ्ते में एक बार करें। इससे आपके राहु कंट्रोल हो जाएंगे। 

केतु देख, सुन और एक्सप्रेस नहीं कर सकता है। केतु जब खराब होता है तो व्यक्ति बिना सोचे-समझे कुछ भी कर जाता है। केतु सिर्फ कंट्रोल होते हैं जुपिटर से। इसको सही करने के लिए मस्तक पर केसर का तलाक लगाना शुरू कर दें। दोनों कानों में सोने की बालियां पहन लें। कानों के पीछे केसर का तिलक लगाएं। रोज अपने इष्टदेव का ध्यान रखें। 

PunjabKesari Rahu ketu Remedies

Correct Rahu-Ketu with Vastu वास्तु से राहु-केतु को करें सही 
घर का साउथ-वेस्ट कोना राहु-केतु का कोना है। इस जगह पर गलती से भी बाथरूम न बनवाएं। ऐसा करने से राहु और खराब होगा। 

साउथ-वेस्ट में ऑरेंज रंग का सामान न रखें। 

आपके घर का मुख्य द्वार केतु है। मुख्य द्वार के आसपास कोई परेशानी होगी तो केतु खराब हो जाएगा। 

PunjabKesari Rahu ketu Remedies

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!