Daily horoscope : खुशियों की बहार आज आएगी इन राशियों के द्वार

Edited By Updated: 15 Feb, 2025 09:30 AM

rashifal in hindi

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करें और न ही नुकसान पहुंचा सकने की उनकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करें और न ही नुकसान पहुंचा सकने की उनकी क्षमता को कम समझने की भूल करें।

वृष: संतान की तरफ से फिक्र परेशानी रहने का डर, इसलिए यदि कोई समस्या हो तो उसे टैक्टफुली हैंडल करें, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।

मिथुन : किसी अदालती काम में किसी बाधा मुश्किल से निपटना पड़ सकता है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

कर्क : हल्की सोच तथा नेचर वाले लोगों से सावधानी बरतनी सही रहेगी, नुकसान का भी डर, वैसे कामकाजी दशा ठीकठाक।

सिंह: कामकाजी कामों के लिए समय बेशक सही है, तो भी आपको अधिक अटैंटिव होकर कारोबारी काम करने चाहिए।

कन्या : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, जोर लगाने पर सफलता मिलेगी, मगर अपने क्रोध पर भी जब्त रखना सही रहेगा।

आज का राशिफल 15 फरवरी, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (15th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 15 फरवरी- थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी

तुला : चूंकि समय उलझनों, मुश्किलों, पेचीदगियों वाला है, इसलिए न तो कोई इंपोर्टेंट काम हाथ में लें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

वृश्चिक: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

धनु : किसी भी सरकारी काम के लिए सहजता के साथ यत्न न करें, वर्ना आशानुरूप नतीजा बरामद न होगा। 

मकर: मन तथा सोच पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आपसे कोई गलत काम न हो जाए।

कुम्भ : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, खान-पान संभल-संभाल कर करने की जरूरत होगी, सफर भी न करना ठीक रहेगा।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी, खींचातनी बनी रहने का डर।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!