Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Edited By Updated: 15 Mar, 2025 06:40 AM

rashifal in hindi

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करें और न ही नुकसान पहुंचाने की उनकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : न तो विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करें और न ही नुकसान पहुंचाने की उनकी क्षमता को कम आंकने की गलती करें।

वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी शत्रु कमजोर रहेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

मिथुन : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए शुरूआती यत्न बेनतीजा सिद्ध हो सकता है, इसलिए अदालती काम को टाल दें।

कर्क : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

सिंह: बेशक कारोबारी कामों के लिए सितारा तो अच्छा है तो भी कारोबारी कामों को कोताही के साथ अटैंड न करें, मगर गिरने-फिसलने का डर।

कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर स्वभाव में गुस्से का असर बढ़ेगा।

Tarot Card Rashifal (15th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 15 मार्च, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 15 मार्च- याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफ़साना

तुला : उलझनों, झगड़ों, पेचीदगियों के कारण मन अशांत परेशान रहेगा, नुकसान का भय इसलिए सफर न करें।

वृश्चिक: खेती उत्पादों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वाले लोगों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु : किसी भी सरकारी काम के लिए यत्न लाइटली न करें क्योंकि सितारा कमजोर है, मन भी कुछ डरा-डरा सा रहेगा।

मकर: धार्मिक कामों में रुचि कम होगी, सोच-विचार में नैगेटिविटी बनी रहने के कारण सोचे-विचारे बगैर कोई काम फाइनल न करें।

कुम्भ : सितारा सेहत के लिए ढीला इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें, सफर भी न करना ठीक रहेगा।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर फैमिली फ्रंट पर कहासुनी रहने का डर।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!