Shani Asta 2024: 35 दिनों के लिए शनि हो रहे अस्त, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान

Edited By Updated: 18 Jan, 2024 07:50 AM

2024 में शनि अस्त होने जा रहे हैं। 12 फरवरी से 17 मार्च तक शनि अस्त रहेंगे। शनि देव सौरमंडल में सबसे दूर ग्रह हैं। शनि एक राशि में गोचर करने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Asta 2024: 2024 में शनि अस्त होने जा रहे हैं। 12 फरवरी से 17 मार्च तक शनि अस्त रहेंगे। शनि देव सौरमंडल में सबसे दूर ग्रह हैं। शनि एक राशि में गोचर करने में ढाई साल लगाते हैं। इस वजह से इन्हें मंदगामी ग्रह कहा जाता है। शनि जब अस्त होते हैं तो व्यक्ति के ऊपर कर्जा चढ़ जाता है, सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि देखने को मिलती है और व्यक्ति बीमार हो जाता है।  यदि आपकी कुंडली में शनि अस्त है और दशा शनि की चल रही है तो वो गोचर में भी अस्त हो जाए तो आपको इन सबके परिणाम अशुभ मिलते हैं। अब जानते हैं किन राशियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना। 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का  फेज चल रहा है। शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये खर्चे का भाव है इसका मतलब खर्चो में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शनि का यदि गोचर चल रहा है तो हो सकता है मीन राशि में जातकों के खर्चे बढ़ जाएं। सूर्य और शनि दोनों ही छठे भाव को देखेंगे। अगर ये कुंडली में अस्त हैं तो आपको परेशान कर सकते हैं। 

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के स्वामी शनि हैं और इनके ऊपर से ही शनि का गोचर हो रहा है। आप थोड़े से ज्यादा सुस्त हो जाएंगे। हो सकता है आप काम ही न कर पाएं। शनि इस समय कुम्भ राशि में है और आखिरी फेज में हैं। मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों को इन 40 दिनों के दौरान थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। सेहत को सही रखने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए शनि का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। शनि की ढैया से कर्क राशि के जातक गुजर रहे हैं। इस वजह से अचानक से कहीं न कहीं या तो दुर्घटना या फिर नुकसान देखने को मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि में शनि चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। ये सुख स्थान और मां का स्थान होता है। दोनों पाप ग्रह जब चौथे भाव को देखेंगे तो दशम भाव को प्रभावित करेंगे। इस अवधि में आपके कारोबार में रूकावट देखने को मिल सकती है। अगर नौकरी कर रहे हैं तो वहां पर समस्याओं का सामना करना पड़  सकता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!