Srimad Bhagavad Gita: श्रीकृष्ण के मुख से जानें क्या है कर्म, अकर्म और विकर्म का सिद्धांत ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2023 10:12 AM

srimad bhagavad gita

‘एक्ट ऑफ कमीशन एंड ओमिशन’ (कृताकृत और भूल चूक) आमतौर पर कानूनी शब्दावली में इस्तेमाल किया जाने वाला एक वाक्यांश है। उचित समय पर ब्रेक लगाने में विफल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Srimad Bhagavad Gita: ‘एक्ट ऑफ कमीशन एंड ओमिशन’ (कृताकृत और भूल चूक) आमतौर पर कानूनी शब्दावली में इस्तेमाल किया जाने वाला एक वाक्यांश है। उचित समय पर ब्रेक लगाने में विफल रहने वाले चालक ने चूक का कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई। ‘चूक’ या अकर्म का यह कार्य दुर्घटना के कर्म की ओर ले जाता है। उदहारण के लिए, कोई भी क्रिया करते समय, हम अपने लिए उपलब्ध कई अलग-अलग विकल्पों में से चुनते हैं। जब हम इनमें से किसी एक विकल्प का प्रयोग करते हैं और कार्य करते हैं, तो अन्य सभी विकल्प हमारे लिए अकर्म बन जाते हैं, जिससे यह निष्कर्ष निकलता है कि प्रत्येक कर्म में अकर्म छिपा होता है।

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

ये उदाहरण हमें कृष्ण के गहन कथन को समझने में मदद करते हैं कि जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और जो अकर्म में कर्म देखता है, वह मनुष्यों में बुद्धिमान है और वह योगी समस्त कर्मों को करने वाला है (4.18)।

कृष्ण स्वयं कहते हैं कि क्या कर्म है और अकर्म क्या है ? इस प्रकार इसका निर्णय करने में बुद्धिमान पुरुष भी मोहित हो जाते हैं (4.16)। वह आगे कहते हैं कि कर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए और अकर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए तथा विकर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए क्योंकि कर्म की गति गहन है (4.17)।  

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

एक चिंतनशील व्यक्ति ने एक बार एक जानवर को जंगल में भागते हुए देखा। क्षण भर बाद, एक कसाई आता है और उससे पूछता है कि क्या उसने जानवर को देखा है। व्यक्ति दुविधा में पड़ता है, क्योंकि सच्चाई के परिणामस्वरूप पशु की मृत्यु हो जाएगी, जबकि झूठ बोलना अनैतिक है। यदि हम सभी संस्कृतियों और धर्मों के सभी निषिद्ध कार्यों को जोड़ दें, तो जीना असंभव होगा। इसलिए, श्री कृष्ण इंगित करते हैं कि ये मुद्दे जटिल हैं और बुद्धिमान भी मोहित हो जाते हैं।

जीवन हमें कई ऐसी स्थितियां प्रस्तुत करता है जहां आगे कुआं और पीछे खाई होती है। जिस भौतिक सतह में हम सभी रहते हैं उस तल में कोई आसान उत्तर नहीं होता। जब हम कर्त्ता से साक्षी की ओर बढ़ते हैं और चुनाव रहित जागरूकता के साथ जीते हैं, तभी स्पष्टता आती है।

PunjabKesari Srimad Bhagavad Gita

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!